रांची के आरआर स्पोर्टिंग क्लब दुर्गा पूजा पंडाल में लगी अाग

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के रातू रोड स्थित आरआर स्पोर्टिंग क्लब दुर्गा पूजा पंडाल में आज अग लग गयी. आग की असल वजहों का खबर लिखे जाने तक पता नहीं चला है, लेकिन घटना स्थल से रिपोर्ट कर एक प्रमुख क्षेत्रीय न्यूज चैनल के अनुसार, आग पंडाल के अंदर अत्यधिक बिजली की व्यवस्था […]
रांची : झारखंड की राजधानी रांची के रातू रोड स्थित आरआर स्पोर्टिंग क्लब दुर्गा पूजा पंडाल में आज अग लग गयी. आग की असल वजहों का खबर लिखे जाने तक पता नहीं चला है, लेकिन घटना स्थल से रिपोर्ट कर एक प्रमुख क्षेत्रीय न्यूज चैनल के अनुसार, आग पंडाल के अंदर अत्यधिक बिजली की व्यवस्था किये जाने के कारण लगने की आशंका व्यक्त की जा रही है.
.jpg&w=1920&q=75)
यह स्थान मुख्य मार्ग से बिल्कुल बगल में है और अत्यधिक भीड़भाड़ वाला स्थल है. इस कारण इस तरह की अगलगी और अधिक चिंता में डालने वाली बात है. इस अगलगी से पूजा पंडालों की सुरक्षा व वहां दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर भी सवाल उठ खड़ा है. हालांकि प्रशासन इस संबंध में लगातार निर्देश देता रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










