अमेरिकी कंपनी ने आदित्यपुर में खनन उपकरण संयंत्र लगाने का दिया प्रस्ताव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Sep 2016 5:55 AM

विज्ञापन

लास वेगास में कैटर पिलर कंपनी के बिजनेस हेड मिले सीएम रघुवर दास से लास वेगास/रांची : अमेरिकी कंपनी कैटर पिलर प्राइवेट लिमिटेड जमशेदपुर के आदित्यपुर में खनन उपकरण संयंत्र लगायेगी. कंपनी के बिजनेस हेड राहुल जैन ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को अमेरिका के लास वेगास में आयोजित माइनिंग एक्सपो 2016 के दौरान यह प्रस्ताव […]

विज्ञापन
लास वेगास में कैटर पिलर कंपनी के बिजनेस हेड मिले सीएम रघुवर दास से
लास वेगास/रांची : अमेरिकी कंपनी कैटर पिलर प्राइवेट लिमिटेड जमशेदपुर के आदित्यपुर में खनन उपकरण संयंत्र लगायेगी. कंपनी के बिजनेस हेड राहुल जैन ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को अमेरिका के लास वेगास में आयोजित माइनिंग एक्सपो 2016 के दौरान यह प्रस्ताव दिया. इससे पहले मुख्यमंत्री ने एक्सपो में झारखंड पैवेलियन का उद्घाटन किया.
झारखंड में िनवेशकों को आमंत्रित करने िनकले सीएम रघुवर दास व उनकी टीम सोमवार की देर रात अमेरिका पहुंची. टीम के सदस्यों ने लास वेगास में आयोजित माइनिंग एक्सपो 2016 में हिस्सा लिया. एक्सपो में मुख्यमंत्री व उनकी टीम ने उत्खनन क्षेत्र के निवेशकों को झारखंड में निवेश की संभावनाओं से अवगत कराया. झारखंड पैवेलियन में सीएम ने जीइ माइनिंग शिकागो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्कॉट फिलिप्स, होलिडेजबर्ग पेंसिलवेनिया अमेरिका के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीन मैक्लानाहन से भेंट की.
राजकीय दल में कौन-कौन हैं शामिल : झारखंड के राजकीय दल में मुख्यमंत्री रघुवर दास, मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, अपर मुख्य सचिव योजना व वित्त सह विकास आयुक्त अमित खरे, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा आरके श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार, प्रधान सचिव नगर विकास विभाग अरुण कुमार सिंह, उद्योग व खनन-भूतत्व विभाग के सचिव सुनील कुमार वर्णवाल व अन्य लोग शामिल हैं.
झारखंड में निवेश के द्वार खुलेंगे : राजबाला वर्मा
मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने कहा कि बेंगलुरु, हैदराबाद, दिल्ली, कोलकाता और मुंबई रोड शो के दौरान सिस्को, ओरेकल और एचपी जैसी वैश्विक कंपनियों से निवेश का करार हुआ है. अमेरिका के इस निवेशक रोड शो में भी झारखंड में निवेश के अनेक द्वार खुलेंगे.
टीम का अगला पड़ाव सैन फ्रांसिस्को
16-17 फरवरी 2017 को रांची में मोमेंटम झारखंड के तहत होनेवाले ग्लोबल इनवेस्टर समिट के लिए निवेशकों को आमंत्रित करने लास वेगास पहुंचे झारखंड के दल का अगला पड़ाव सैन फ्रांसिस्को होगा. यहां सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के निवेशकों से विमर्श का कार्यक्रम है.
औद्योगिक विकास के नये युग में प्रवेश कर रहा है झारखंड : रघुवर
सीएम रघुवर दास ने कहा कि झारखंड औद्योगिक विकास के नये युग में प्रवेश कर रहा है और अपनी क्षमताओं व उपलब्ध संपदा से देश-विदेश के निवेशकों को झारखंड में निवेश के लिए आमंत्रित कर रहा है.
उन्होंने कहा कि भारत की 40% खनिज संपदा, 27% कोयला, 26% लौह अयस्क व अन्य खनिज संपदा से परिपूर्ण झारखंड में निवेशकों के लिए अपार संभावनाएं हैं. माइनिंग एक्सपो जैसे वैश्विक आयोजनों में झारखंड की भागीदारी से प्रदेश लाभान्वित होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola