ePaper

शर्मनाक : रिम्स में मरीज को फर्श पर परोसा गया खाना

Updated at : 23 Sep 2016 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
शर्मनाक : रिम्स में मरीज को फर्श पर परोसा गया खाना

रांची : झारखंडमें रांची के रिम्स के ऑर्थोपेडिक विभाग में भरती एक महिला मरीज को गुरुवार को फर्श पर खाना दिया गया. थाली नहीं होने के कारण खाना बांटने वाले रिम्स के कर्मचारी ने महिला को कॉरिडोर के फर्श पर ही चावल, दाल व सब्जी परोस दिया. इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा की […]

विज्ञापन

रांची : झारखंडमें रांची के रिम्स के ऑर्थोपेडिक विभाग में भरती एक महिला मरीज को गुरुवार को फर्श पर खाना दिया गया. थाली नहीं होने के कारण खाना बांटने वाले रिम्स के कर्मचारी ने महिला को कॉरिडोर के फर्श पर ही चावल, दाल व सब्जी परोस दिया. इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा की नजर जब उस महिला पर पड़ी तो उन्होंने उस महिला से बातचीत की.

पूछने पर महिला मरीज ने बताया कि उसके पास थाली नही है. इसके बाद श्री मिश्रा नेयूनिट में मौजूद कर्मचारियों को फटकार लगायी. उन्होंने कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है. इसकी शिकायत मुख्यमंत्री रघुवर दास से की जायेगी. उनसे दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई करने का आग्रह किया जायेगा.

मनोज मिश्रा नेबतायाकिवेभाजपानेताओंकेसाथगुरुवारको ऑर्थोपेडिक विभाग में भरती भाजपा के एक कार्यकर्ता को देखने गये थे. इसी दौरान उस महिला पर नजर पड़ी. इसके बाद भाजपा नेताओं ने वार्ड में जाकर मरीजाें के बीच थाली का वितरण किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola