ePaper

झारखंड : CM रघुवर दास ने फहराया तिरंगा कहा, जन भागीदारी से राज्य का विकास संभव

Updated at : 15 Aug 2016 11:03 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : CM रघुवर दास ने फहराया तिरंगा कहा, जन भागीदारी से राज्य का विकास संभव

रांची : मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने आज 70वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची में मोराबादी मैदान में राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया. इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने स्थानीय नीति का सबसे बड़ी चुनौती बतायी. उन्होंने कहा कि राज्य में स्थानीय नीति अभी भी सबसे बड़ी चुनौती के रूप में है. सरकार इसे जल्द ही […]

विज्ञापन

रांची : मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने आज 70वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची में मोराबादी मैदान में राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया. इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने स्थानीय नीति का सबसे बड़ी चुनौती बतायी. उन्होंने कहा कि राज्य में स्थानीय नीति अभी भी सबसे बड़ी चुनौती के रूप में है. सरकार इसे जल्द ही सुलझा लेगी. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जन भागीदारी से राज्य का विकास होगा, डोमिसाइल पॉलिसी से लोगों को लाभ मिलेगा. मुख्‍यमंत्री ने इस अवसर पर विधवा सम्मान योजना की शुरुआत की, मौके पर ही कई विधवाओं को सहायता राशि दी गई.

योजना के तहत हर महीने विधवाओं को 600 रुपये सहयोग राशि प्रदान की जायेगी. दूसरी ओर झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दुमका के पुलिस लाइन में राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया. मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा, विश्व में झारखंड की चर्चा हो रही है. देश के विकास में झारखंड की अहम भूमिका है. पिछले साल 1100 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया है. वर्तमान वित्तीय वर्ष में 1450 किमी सड़क का निर्माण का लक्ष्‍य रखा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola