मेकअप रिमूवर खत्म हो गया? टेंशन लेने की जरूरत नहीं, किचन की इन चीजों से चुटकियों में साफ होगा चेहरा

मेकअप हटाने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए Ai image
Beauty Tips: मेकअप रिमूवर न होने पर परेशान होने की जरूरत नहीं है. आपकी किचन में मौजूद ये चीजें आसानी से मेकअप हटाने में मदद कर सकती हैं. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं और साथ ही इनका इस्तेमाल करने का तरीका भी जानते हैं.
Beauty Tips: अक्सर ऐसा होता है कि जब आप रात को देर से घर आती हैं तो जल्दी से अपने चेहरे से मेकअप को हटाकर बस सोना चाहते हैं. लेकिन जैसे ही मेकअप रिमूवर की बोतल उठाते हैं, पता चलता है कि यह तो खत्म हो गया है. ऐसे में एक घबराहट होती है और लगता है कि आज बिना मेकउप हटाए ही सोना पड़ेगा. अगर आपके साथ भी ऐसा होता रहता है और आप बिना मेकअप हटाए ही सोने चले जाते हैं, तो आपको कभी भी ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके चेहरे पर पिंपल्स, एक्ने और इसी तरह के कई अन्य प्रॉब्लम्स हो सकते हैं. बिना मेकअप हटाए सोने से आपकी स्किन को काफी नुकसान पहुंचता है. आपके साथ ऐसा न हो इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके किचन में भी मौजूद है और आप इनका इस्तेमाल मेकअप को हटाने के लिए आसानी से कर सकते हैं. ये सभी चीजें नेचुरल हैं जिस वजह से ये आपकी स्किन क्वालिटी को बेहतर भी बना देते हैं. चलिए जानते हैं विस्तार से.
नारियल तेल का करें इस्तेमाल
आपको शायद यह जानकार हैरानी हो लेकिन नारियल का तेल भी एक जबरदस्त मेकअप रिमूवर की तरह काम करता है. नारियल तेल की मदद से आप आंखों पर लगे मेकअप, लिपस्टिक और फाउंडेशन को आसानी से साफ कर सकते हैं. इसके लिए आपको नारियल के तेल को कॉटन पर ले लेना है और इसके हल्के हाथों से अपने चेहरे पर लगाना है. यह सिर्फ मेकअप को हटाता नहीं है, यह आपकी स्किन को मॉइस्चराइज करने में भी मदद करता है. अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आपके लिए यह उपाय काफी फायदेमंद हो सकता है.
ये भी पढ़ें: काम के चक्कर में रहती हैं दिनभर घर से बाहर? ये 5 ब्यूटी हैक्स आपको रखेंगे हर समय फ्रेश और ग्लोइंग
दूध का भी कर सकते हैं इस्तेमाल
आपकी स्किन के लिए कच्चे दूध को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो बिलकुल ही हल्के तरीके से मेकअप को चेहरे से हटाने का काम करता है. इसके लिए आपको एक कॉटन बॉल में दूध को भिगोकर चेहरे को बिलकुल ही हल्के हाथों से रगड़ना है. इस उपाय को अपनाकर आप अपनी स्किन को सिर्फ साफ नहीं कर सकते हैं, आप अपनी स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग भी बना सकते हैं.
एलोवेरा जेल भी है फायदेमंद
अगर आपकी स्किन टाइप सेंसिटिव है तो आपको अपने चेहरे से मेकअप को हटाने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना चाहिए. यह सबसे सुरक्षित उपायों में से एक है. यह आपकी स्किन को ठंडक देने के साथ-साथ मेकअप को हटाने में भी काफी मदद करता है. इसे आपको डायरेक्टली अपने चेहरे पर लगाना है और 2 से 3 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करना है. लास्ट में अपने चेहरे को एक गीले कॉटन से अच्छे से साफ करलें.
दही का भी कर सकते हैं इस्तेमाल
दही सिर्फ आपकी सेहत के लिए ही नहीं बल्कि आपकी स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद है. इसमें मौजूद नेचुरल क्वालिटीज सिर्फ आपके चेहरे से मेकअप को साफ करने में नहीं बल्कि गंदगी को भी हटाने में मदद करते हैं. इसके लिए आपको एक चम्मच दही को लेकर अपने चेहरे पर लगाना है और हल्के हाथों से मसाज करना है. लास्ट में आपको अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें. जब आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपको स्किन क्लियर और फ्रेश भी महसूस होने लगेगी.
ये भी पढ़ें: नहाने का तरीका बदलें और पाएं ग्लोइंग स्किन, ये 3 आसान ब्यूटी हैक्स आपकी स्किन को बना देंगे सॉफ्ट और फ्रेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










