झारखंड के मुख्यमंत्री ने दिया बिहार के मुख्यमंत्री को धन्यवाद
Updated at : 27 Jul 2016 8:20 PM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज बिहार से राज्य के पुराने राजस्व नक्शों की पहली खेप मिलने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का धन्यवाद किया और कहा कि उनके सहयोग से ही यह पुराना मसला हल हो सका है. एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज बिहार से राज्य के पुराने राजस्व नक्शों की पहली खेप मिलने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का धन्यवाद किया और कहा कि उनके सहयोग से ही यह पुराना मसला हल हो सका है.
एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज केंद्रीय गृहमंत्री एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया और कहा कि उनके सहयोग और हस्तक्षेप से ही राज्य को अपने इलाके के पुराने राजस्व नक्शे आज मिलने प्रारंभ हो गये हैं.
इस मामले पर 27 जून को यहां हुई अंतरराज्यीय परिषद की बैठक में चर्चा हुई थी और केंद्रीय गृहमंत्री के हस्तक्षेप पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यथाशीघ्र यह नक्शे झारखंड को लौटा देने का वादा किया था.
ज्ञातव्य है कि वर्ष 2000 में बिहार से अलग होने के बाद से ही यह विवाद जारी था और झारखंड को अपने पुराने राजस्व नक्शे नहीं मिल सके थे. आज राज्य के अधिकारी इन नक्शों की पहली खेप लेकर बिहार से यहां पहुंचे जिसका स्वागत राजस्व मंत्री अमर कुमार बाउडी ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




