शिबू सोरेन के छोटे बेटे बसंत होंगे झामुमो से राज्यसभा के उम्मीदवार
Updated at : 30 May 2016 4:02 PM (IST)
विज्ञापन

रांची : शिबू सोरेन के छोटे बेटे बसंत सोरेन झामुमो से राज्यसभा उम्मीदवार होंगे. झामुमो विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर आज मुहर लग गयी. हेमंत सोरेन ने प्रेस कॉन्फ्रेस में इस बात की जानकारी दी है. गौरतलब है कि इस सिलसिले में पिछले दिनों हेमंत सोरेन ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से […]
विज्ञापन
रांची : शिबू सोरेन के छोटे बेटे बसंत सोरेन झामुमो से राज्यसभा उम्मीदवार होंगे. झामुमो विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर आज मुहर लग गयी. हेमंत सोरेन ने प्रेस कॉन्फ्रेस में इस बात की जानकारी दी है.
गौरतलब है कि इस सिलसिले में पिछले दिनों हेमंत सोरेन ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थीऔर उनसे समर्थन की मांग की थी.इस मुलाकात के बाद कांग्रेस ने यह संकेत दिया था कि वह झामुमो को समर्थन दे सकती है.कांग्रेस भी झामुमो उम्मीदवार को समर्थन देगी.बसंत सोरेन, शिबू सोरने के छोटे बेटे हैं.
मालूम हो कि झारखंड में राज्यसभा की दो सीटें खाली हुई हैं. एक सीट कांग्रेस के धीरज साहू व एक भाजपा के एमजे अकबर की खाली हुई है. भाजपा ने जहां केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को कल उम्मीदवार बनाने का एलान किया, वहीं आज झामुमो ने बसंत सोरेन के नाम का एलान किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




