महिला के साथ की मारपीट और छेड़खानी! सिगरेट से दागने की कोशिश, सीधे पहुंचा जेल

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर के बागबेड़ा नया बस्ती में महिला के साथ मारपीट करने वाले कन्हैया रजक को गलियों टहलाती पुलिस. फोटो: प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jamshedpur Woman Assault: झारखंड की लौहनगरी जमशेदपुर के बागबेड़ा नया बस्ती में महिला के साथ मारपीट, छेड़खानी और सिगरेट से दागने की कोशिश करने वाले आरोपी कन्हैया रजक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वायरल सीसीटीवी वीडियो के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को हथकड़ी लगाकर इलाके में घुमाया. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

जमशेदपुर से निखिल सिन्हा की रिपोर्ट

Jamshedpur Woman Assault: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित नया बस्ती में महिला के साथ मारपीट, छेड़खानी और सिगरेट से दागने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी की पहचान बागबेड़ा नया बस्ती रोड नंबर तीन निवासी कन्हैया रजक के रूप में हुई है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेजने से पहले इलाके में पैदल घुमाया, ताकि लोगों में उसके द्वारा दी जाने वाली धमकियों का डर खत्म हो सके.

विज्ञापन

हथकड़ी लगाकर पूरे इलाके में घुमाया गया आरोपी

पुलिस ने आरोपी कन्हैया रजक को हथकड़ी लगाकर बागबेड़ा नया बस्ती में पैदल घुमाया. इस दौरान पुलिसकर्मी उसे लेकर इलाके की सड़कों पर चले, ताकि स्थानीय लोगों को यह संदेश दिया जा सके कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी अक्सर लोगों को धमकाता था और इलाके में भय का माहौल बनाता था. इसी कारण उसे सार्वजनिक रूप से घुमाने का फैसला लिया गया, ताकि लोगों में उसका डर समाप्त हो और वे निर्भय होकर पुलिस को जानकारी दे सकें.

एसएसपी कार्यालय ले जाने के बाद भेजा गया जेल

आरोपी को इलाके में घुमाने के बाद पुलिस उसे एसएसपी कार्यालय लेकर पहुंची. वहां प्रेस वार्ता के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस दौरान कन्हैया रजक लंगड़ाते हुए एसएसपी कार्यालय पहुंचा. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के दौरान जब छापेमारी की जा रही थी, तब आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान उसे चोट लग गई, जिसके कारण वह लंगड़ाता हुआ नजर आया.

आरोपी के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं मामले

मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कन्हैया रजक के खिलाफ पहले भी बागबेड़ा थाना में दो मामले दर्ज हैं. ये दोनों मामले मारपीट से जुड़े हुए हैं. पुलिस को जैसे ही महिला के साथ मारपीट और छेड़खानी की शिकायत मिली, तुरंत कार्रवाई की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने कहा कि महिला के साथ छेड़खानी जैसे मामलों में पुलिस त्वरित कार्रवाई करती है और इस मामले में भी वही किया गया है.

सीसीटीवी में कैद हुई थी पूरी घटना

जानकारी के अनुसार, पांच मार्च की शाम बागबेड़ा नया बस्ती में आरोपी ने एक महिला के साथ मारपीट की और उसके साथ छेड़खानी भी की. इस दौरान उसने महिला को सिगरेट से दागने की भी कोशिश की. घटना के समय वहां कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने महिला को बचाने की कोशिश नहीं की. पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और कार्रवाई शुरू की.

इसे भी पढ़ें: युवती पर चढ़ा युवक का ‘भूत’, अंधविश्वासी भाई-भाभी ने रस्सी से बांधा

दुकानदारों और लोगों को भी देता था धमकी

वायरल वीडियो में आरोपी कन्हैया रजक महिला के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहा है. साथ ही वह आसपास मौजूद दुकानदारों को दुकान बंद करने के लिए धमका रहा था. इतना ही नहीं, वह वहां मौजूद लोगों को गाली-गलौज कर डराने की भी कोशिश कर रहा था. पुलिस अब इस मामले में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी जुटा रही है, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई मजबूत तरीके से की जा सके.

इसे भी पढ़ें: छत से शुरू हुआ मुर्गी पालन का सफर, धनबाद की पूनम कुमारी बनीं देश की सफल महिला उद्यमी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola