रेप का विरोध करने पर हत्या
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नामकुम थाना क्षेत्र के बड़ा कव्वाली गांव स्थित एक घर में दुष्कर्म का विरोध करने पर एक महिला सिमरन बड़ाइक की गला काट कर हत्या कर दी गयी. घटना शनिवार के दिन करीब दो से तीन बजे के बीच की है. रांची/नामकुम : महिला की हत्या की जानकारी मिलने बाद पुलिस घटना पर पहुंच शव […]
विज्ञापन
नामकुम थाना क्षेत्र के बड़ा कव्वाली गांव स्थित एक घर में दुष्कर्म का विरोध करने पर एक महिला सिमरन बड़ाइक की गला काट कर हत्या कर दी गयी. घटना शनिवार के दिन करीब दो से तीन बजे के बीच की है.
रांची/नामकुम : महिला की हत्या की जानकारी मिलने बाद पुलिस घटना पर पहुंच शव का अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने हत्याकांड में शामिल होने के आरोप में राजेश मंडल को गिरफ्तार कर लिया है.
जब पुलिस ने उससे पूछा कि उसने महिला की हत्या दुष्कर्म के विरोध करने पर की या दुष्कर्म के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से, तब उसने हत्या की बात स्वीकार करते हुए सिर्फ यह बताया कि उसने महिला के साथ कुछ गलत नहीं किया है. हत्या से पहले महिला का दुष्कर्म हुआ या नहीं, इसके लिए पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.
जानकारी के अनुसार महिला सिदरौल की रहनेवाली है. वह पेशे से रेजा का काम करती है, जबकि आरोपी राजेश मंडल पोड़ैयाहाट का रहनेवाला है. वह पेशे से राज मिस्त्री है. बड़ा कव्वली स्थित एक घर में बाथरूम का निर्माण कार्य चल रहा था. दोनों वहां काम कर रहे थे, जबकि घर के मालिक घर में नहीं थे. ठेकेदार भी कहीं चला गया था. जब घर मालिक अपने घर पहुंचे, तब महिला का शव देख कर उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस और ठेकेदार को दी. हत्या से पहले महिला के साथ सिर्फ राजेश मंडल था. इसलिए उस पर हत्या की आशंका जताते हुए इस बात की जानकारी पुलिस को दी.
राजेश मंडल रांची छोड़ कर बाहर भाग जाता, इसके पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. ग्रामीण एसपी राज कुमार लकड़ा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. महिला की हत्या दुष्कर्म के बाद हुई है या दुष्कर्म का विरोध करने पर इसकी जांच चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










