झारखंड कंबाइंड प्रवेश परीक्षा में 79 फीसदी रही उपस्थिति

Updated at :29 Apr 2024 1:15 AM
विज्ञापन
झारखंड कंबाइंड प्रवेश परीक्षा में 79 फीसदी रही उपस्थिति

जेसीइसीइबी की ओर से झारखंड संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (कृषि एवं अन्य समवर्ग पाठक्रम) का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

रांची. जेसीइसीइबी की ओर से रविवार को झारखंड संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (कृषि एवं अन्य समवर्ग पाठक्रम)-2024 का आयोजन हुआ. रांची के छह केंद्रों पर परीक्षा हुई. इसमें करीब चार हजार विद्यार्थी चिह्नित थे. प्रवेश परीक्षा तीन अलग-अलग समूह में आयोजित हुई. तीन पाली में 79 फीसदी विद्यार्थी उपस्थित हुए. झारखंड कंबाइड प्रवेश परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (पीसीबी) के विद्यार्थियों की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से 01:45 बजे तक हुई. परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने केमिस्ट्री के प्रश्नों को आसान बताया. जबकि, बायोलॉजी के बॉटनी खंड और फिजिक्स के इलेक्ट्रोस्टैटिक्स, थर्मोडायनामिक्स, वेब और मॉडर्न फिजिक्स से पूछे गये प्रश्नों को कठिन बताया. वहीं, फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (पीसीएम) ग्रुप की परीक्षा सुबह 11:45 बजे से दोपहर तीन बजे तक हुई. संत जॉन्स स्कूल में बनाये गये केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों ने पेपर में मैथ्स खंड के कठिन होने की बात कही. छात्र ट्रिग्नोमेट्री, कैल्कूलस, एलजेबरा, डिफरेंशियल इक्वेशन जैसे टॉपिक से पूछे गये प्रश्नों में उलझ गये. एक छात्र ने फिजिक्स के मॉडर्न फिजिक्स खंड को कठिन बताया. वहीं, अन्य छात्र ने केमिस्ट्री के इनऑर्गेनिक खंड से पूछे गये प्रश्नों को कठिन बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola