शिविर में 74 दिव्यांगों की जांच

Updated at : 15 Jul 2025 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
शिविर में 74 दिव्यांगों की जांच

प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मांडर.

प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया गया. स्वास्थ्य विभाग से आयोजित शिविर में सदर अस्पताल रांची की टीम ने प्रखंड के विभिन्न गांव से पहुंचे 74 लोगों की जांच की. जांचोपरांत 60 लोगों का दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया गया. मांडर के प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ किशोर कुल्लू के अनुसार सदर अस्पताल रांची के चिकित्सकों की टीम में शामिल डॉ अरुण कुमार बाखला, डॉ अजय कुमार गुप्ता, डॉ अंशु टोप्पो और डॉ वीणा ने आंख, नाक, कान तथा शरीर के अन्य हिस्से से दिव्यांग और मानसिक रूप से कमजोर लोगों की जांच की और उन्हें उपयुक्त प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए अनुमोदित किया. मौके पर मुरारी प्रसाद सिंह, नितेश कुमार सिंह, संजय कुमार महतो, इम्तियाज अंसारी, अनिता कुजूर सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी, सहिया व आंगनबाड़ी सेविका मौजूद थे.

मांडर 1, शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करते चिकित्सक.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola