ePaper

झारखंड में ट्रेन से उतारकर महिला से किया गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

Updated at : 12 Mar 2016 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में ट्रेन से उतारकर महिला से किया गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

मधुपुर : झारखंड केदेवघर के मधुपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर-एक पर खड़ी गिरिडीह-मधुपुर सवारी ट्रेन में सोयी 25 वर्षीय विवाहिता को अगवा कर छह युवकों ने उसके साथ गैंग रेप किया़ घटना गुरुवार रात की है़ सूचना मिलने के बाद रेल प्रशासन में खलबली मच गयी. रेल पुलिस ने छापामारी कर तीन आरोपियों को […]

विज्ञापन
मधुपुर : झारखंड केदेवघर के मधुपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर-एक पर खड़ी गिरिडीह-मधुपुर सवारी ट्रेन में सोयी 25 वर्षीय विवाहिता को अगवा कर छह युवकों ने उसके साथ गैंग रेप किया़ घटना गुरुवार रात की है़ सूचना मिलने के बाद रेल प्रशासन में खलबली मच गयी. रेल पुलिस ने छापामारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है़ तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है़ पीड़िता के पिता के बयान पर मामला दर्ज किया गया है.
नींद में ही ट्रेन से उतारा : जानकारी के अनुसार, गिरिडीह जिले की रहनेवाली विवाहिता रांची से इलाज करा कर अपने पिता के साथ लौट रही थी़ रात नौ बजे वह मधुपुर स्टेशन पर उतरी थी़ पिता के साथ वह स्टेशन के बाहर खाने चली गयी़ वापस लौटी, तो गिरिडीह जानेवाली ट्रेन खुल चुकी थी. ट्रेन रात करीब 11.45 बजे फिर से मधुपुर पहुंची और प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर रुकी. विवाहिता अपने पिता के साथ ट्रेन में सवार होकर सो गयी़ कुछ देर बाद तीन लोग ट्रेन में चढ़े और महिला को नींद में ही उतार लिया़ इसके बाद स्टेशन से एक किमी दूर डंगालपाड़ा मोहल्ले में खेत में ले जाकर छह लोगों ने उसके साथ गैंग रेप किया़
पिता ने दी पुलिस को सूचना
नींद खुलने पर विवाहिता के नहीं मिलने के बाद उसके पिता के इसकी सूचना रात करीब 2.30 बजे रेल पुलिस को दी़ पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुट गयी़ बाद में पुलिस ने उसे डंगालपाड़ा के रास्ते में पाया़ विवाहिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी़ पुलिस ने डंगालपाड़ा में छापामारी कर सुनील साव, पवन कुमार और मिठ्ठु यादव को गिरफ्तार कर लिया़ गिरफ्तार युवकों से पूछताछ में पता चला कि घटना में गोलू यादव, मदन यादव व दीपक यादव भी शामिल थे. सुनील साव कमरमंजिल का है, जबकि अन्य सभी आरोपी डंगालपाड़ा के बताये जाते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola