7 एकड़ में बनने वाला कन्वेंशन सेंटर सचिवालय निर्माण के लिए उपयुक्त : हेमंत सोरेन

Updated at : 11 Sep 2020 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
7 एकड़ में बनने वाला कन्वेंशन सेंटर सचिवालय निर्माण के लिए उपयुक्त : हेमंत सोरेन

Jharkhand news, Ranchi news : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में रांची स्मार्ट सिटी मिशन अंतर्गत केंद्र सरकार एवं राज्य मद से व्यय किये जाने के मामले की समीक्षा बैठक की. इस दौरान स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत रांची में बनने वाले कन्वेंशन सेंटर को रीडिजाइन कर सचिवालय का निर्माण करने की बातें कही है. कन्वेंशन सेंटर की उपयोगिता राज्य हित में हो यह सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए. 7 एकड़ में बनने वाला कन्वेंशन सेंटर सचिवालय निर्माण के लिए उपयुक्त है. मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी के तहत निर्मित होने वाले अर्बन सिविक टावर की कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए कई निर्देश दिये. साथ ही कहा कि अस्थायी रूप से काम पर लगे रोक को हटाते हुए इस टॉवर का निर्माण कार्य तत्काल शुरू किया जाये. निर्माण कार्य शुरू होते ही ऑक्शन की प्रक्रिया मे तेजी आये.

विज्ञापन

Jharkhand news, Ranchi news : रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में रांची स्मार्ट सिटी मिशन अंतर्गत केंद्र सरकार एवं राज्य मद से व्यय किये जाने के मामले की समीक्षा बैठक की. इस दौरान स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत रांची में बनने वाले कन्वेंशन सेंटर को रीडिजाइन कर सचिवालय का निर्माण करने की बातें कही है. कन्वेंशन सेंटर की उपयोगिता राज्य हित में हो यह सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए. 7 एकड़ में बनने वाला कन्वेंशन सेंटर सचिवालय निर्माण के लिए उपयुक्त है. मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी के तहत निर्मित होने वाले अर्बन सिविक टावर की कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए कई निर्देश दिये. साथ ही कहा कि अस्थायी रूप से काम पर लगे रोक को हटाते हुए इस टॉवर का निर्माण कार्य तत्काल शुरू किया जाये. निर्माण कार्य शुरू होते ही ऑक्शन की प्रक्रिया मे तेजी आये.

प्रेजेंटेशन के माध्यम से मिली स्मार्ट सिटी के कार्य प्रगति की जानकारी

नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे ने मुख्यमंत्री के समक्ष स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत हो रहे विभिन्न कार्य प्रगति की बिंदुवार जानकारी प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी. विभागीय सचिव ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि करम टोली तालाब एवं अटल वेंडर मार्केट का काम पूरा किया जा चुका है. मुख्यमंत्री को एचईसी क्षेत्र में बन रहे स्मार्ट सिटी परिसर की विस्तृत जानकारी दी गयी.

मुख्यमंत्री ने इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के तहत बन रहे सड़क, ड्रिंकिंग वाटर पाइपलाइन, सीवरेज पाइपलाइन एवं ट्रांसमिशन लाइन इत्यादि पर कंपनी द्वारा किये जा रहे कार्य की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि जो भी इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत बन रहे हैं उन इंफ्रास्ट्रक्चर का अधिक से अधिक इस्तेमाल जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान के रूप में हो. यह हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए. सभी कार्य आम जनता के हित को देखते हुए करने की आवश्यकता है.

Also Read: मनरेगा मजदूरों को समय पर हो भुगतान, ग्रामीण विकास विभाग सचिव ने अधिकारियों को दिये निर्देश
स्मार्ट सिटी के अंतर्गत राज्य मद से 13 योजनाओं पर हो रहा है काम

मुख्यमंत्री के समक्ष यह जानकारी दी गयी कि स्मार्ट सिटी के तहत राज्य मद से 13 योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है. मुख्यमंत्री को कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर की जानकारी दी गयी. उन्होंने कहा कि कमांड कंट्रोल कम्यूनिकेशन सेंटर को पब्लिक फ्रेंडली बनाया जाये. रांची शहर में स्थापित हो रहे सेंटर जनउपयोगी बने, इसका पूरा ख्याल रखा जाये. इस सेंटर के निर्माण से शहर की यातायात प्रबंधन से लेकर त्वरित आपातकालीन सेवा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रथम चरण में कंवेंशन सेंटर और झारखंड अर्बन प्लानिंग एंड मैनेजमेंट इंस्टीच्यूट (जुपमी) का निर्माण प्रगति पर है. स्मार्ट सिटी एरिया को जनता की जरूरतों के हिसाब से विकसित करें. प्रेजेंटेशन में नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष डाटा सेंटर, बिरसा मुंडा जेल का रिनोवेशन कार्य प्रगति, बिरसा मुंडा स्मृति पार्क, रवींद्र भवन, हरमू नदी सौंदर्यीकरण एवं स्मार्ट रोड सहित अन्य योजनाओं की कार्य प्रगति पर विस्तृत प्रकाश डाला गया. बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, राजस्व विभाग के सचिव केके सोन, महाप्रबंधक रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन राकेश कुमार नंद कुलियार, परियोजना निदेशक तकनीकी, जुडको रमेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola