हजारीबाग से बड़कागांव जा रही बस बुड़ना घाटी में गिरी, 15 घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : हजारीबाग जिले से बड़कागांव की ओर जा रही एक यात्री बस आज बुड़ना घाटी में गिर गयी जिसमें 15 लोगों के घायल होने की खबर है. यात्री बस का नाम अमन बताया जा रहा है. घायलों को नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. शुरूआती प्राप्त जानकारी के अनुसार […]
विज्ञापन
रांची : हजारीबाग जिले से बड़कागांव की ओर जा रही एक यात्री बस आज बुड़ना घाटी में गिर गयी जिसमें 15 लोगों के घायल होने की खबर है. यात्री बस का नाम अमन बताया जा रहा है. घायलों को नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
शुरूआती प्राप्त जानकारी के अनुसार हजारीबाग से खुली यह यात्री बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बस के बुड़ना घाटी में टर्न लेने के दौरान यह हादसा हुआ. पीछे से आ रही बस के यात्री और स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और उन्हें खाई से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










