ranchi news : एक्सआइएसएस का 64वां दीक्षांत समारोह तीन मई को, 312 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री

जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआइएसएस) रांची का 64वां दीक्षांत समारोह तीन मई को मनाया जायेगा. बैच 2023-2025 के 312 विद्यार्थियों के बीच डिग्रियां वितरित की जायेंगी.
रांची. जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआइएसएस) रांची का 64वां दीक्षांत समारोह तीन मई को मनाया जायेगा. बैच 2023-2025 के 312 विद्यार्थियों के बीच डिग्रियां वितरित की जायेंगी. मुख्य अतिथि कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय विकास सलाहकार गिलहर्म वाज होंगे. समारोह में ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, रूरल मैनेजमेंट, मार्केटिंग मैनेजमेंट और फाइनेंशियल मैनेजमेंट के विद्यार्थियों काे डिग्री दी जायेगी. वहीं इस वर्ष रूरल डेवलपमेंट के 1979-81 बैच के अशोक कुमार सिंह को फादर माइकल वैन डेन बोगार्ट एसजे मेमोरियल प्रतिष्ठित एलुमनाई अवार्ड दिया जायेगा.
11 विद्यार्थियों को मिलेगा गोल्ड मेडल
दीक्षांत समारोह में 24 विद्यार्थियों के बीच गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल दिया जायेगा. इसमें 11 गोल्ड मेडल, आठ सिल्वर मेडल और पांच ब्रांज मेडल शामिल हैं. इन 24 छात्रों को 7.6 लाख रुपए की संस्थागत स्कॉलरशिप भी दी जायेगी. इनमें फादर माइकल वैन डेन बोगार्ट एसजे मेमोरियल स्कॉलरशिप एससी-एसटी वर्ग के मेधावी छात्रों के लिए, फादर माइकल अल्बर्ट विंडी एसजे मेमोरियल स्कॉलरशिप मेधावी छात्रों के लिए और फादर लुइस फ्रेंकेन एसजे मेमोरियल स्कॉलरशिप सभी श्रेणियों के छात्रों के लिए है. वहीं चार छात्रों को 1.62 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जायेगा. साथ ही संस्थान में लंबी सेवा देनेवाले फैकल्टी और स्टाफ को सम्मानित भी किया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




