ePaper

गांधी जयंती. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया मल्यार्पण, वैष्णव जन तो तेने कहिए...

3 Oct, 2015 1:55 am
विज्ञापन
गांधी जयंती. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया मल्यार्पण, वैष्णव जन तो तेने कहिए...

रांची: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान स्थित गांधी प्रतिमा पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मल्यार्पण किया. गांधी जी के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया. प्रतिमा स्थल पर बैठ कर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, झारखंड खादी बोर्ड के अध्यक्ष […]

विज्ञापन
रांची: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान स्थित गांधी प्रतिमा पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मल्यार्पण किया. गांधी जी के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया. प्रतिमा स्थल पर बैठ कर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, झारखंड खादी बोर्ड के अध्यक्ष जयनंदू सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भजन सुना. सर्वधर्म प्रार्थना प्रस्तुत की गयी. मृणालनी अखौरी, चुमकी रॉय, सुपर्णा बरूआ व अन्य ने मनमोहक भजन प्रस्तुत किया. रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम…वैष्णव जन तो तेने कहिए…, जैसे कर्णप्रिय भजन पूरे वातावरण को गांधीमय बना रहे थे.

संगीतकार मुकुल रॉय, अतनू चटर्जी, संजीव पाठक ने संगत किया. इसके बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के प्रशिक्षणार्थियों को 36 सिलाई मशीन, 26 रेशम चरखा, पांच कुंभकारी चरखा प्रदान किये. उन्होंने सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थी को राज्य स्तरीय व प्रखंड स्तरीय पुरस्कार भी प्रदान किया. बोर्ड की ओर से चरखा कातने, रेडिमेड कपड़ा बनाने सहित घरेलू जरूरत के समानों की प्रदर्शनी भी लगायी गयी थी. इस अवसर पर खादी आयोग के प्रभारी निदेशक एसके लौंग, प्रमोद कुमार सिंह, उपेंद्र ठाकुर, प्रगति सिंह, दीनदयाल शर्मा, सुबेदार पंडित, सोनिया समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
शिबू सोरेन व हेमंत सोरेन ने बापू को किया याद
मोरहाबादी मैदान स्थित गांधी प्रतिमा पर झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री व प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. उन्होंने गांधी के आदर्शों पर चलने का प्रण लिया. इस अवसर पर झामुमो के विनोद पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, अभिषेक कुमार पिंटू सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन

अपने पसंदीदा शहर चुनें

ऐप पर पढ़ें
Page not found - Prabhat Khabar