क्वालिटी एजुकेशन को लेकर पीटीएम
Author Jitendra
Updated:
विज्ञापन

एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय चिलदाग में क्वालिटी एजुकेशन को लेकर अभिभावक-शिक्षकों की विशेष बैठक हुई.
विज्ञापन
अनगड़ा.
एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय चिलदाग में क्वालिटी एजुकेशन को लेकर अभिभावक-शिक्षकों की विशेष बैठक हुई. जिसमें शिक्षकों ने सरकार से चलायी जा रही योजना, कार्यक्रम, शिक्षा के उद्देश्य पर प्रकाश डाला. प्राचार्या संगीता रवि ने बताया कि विगत वर्षों में बच्चों ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल की है. स्कूल परिसर में शैक्षणिक माहौल, लाइब्रेरी, ऑनलाइन शिक्षा, अध्ययनरत बच्चों के प्रति अभिभावकों की भूमिका पर चर्चा की गयी. खेलो झारखंड में शानदार प्रदर्शन करनेवाले अंकुश नाग, साहिल मिर्धा, विक्की मुंडा, आयुष कुमार व जैक परीक्षा की टाॅपर नगमा नाज को सम्मानित किया गया. अभिभावकों से बच्चों की स्कूल में 75 फीसदी उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की. बैठक में प्रमुख दीपा उरांव, राजेंद्र मुंडा, मुखिया दुर्गा पाहन, मनोज कुमार चौधरी, रामकृष्ण चौधरी, किशोर करमाली, रब्बानी राज, चतुर महतो, कमल कुमार गंझू, चंदन कुमार चौधरी, प्रकाश ठाकुर आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










