राजधानी रांची में भूमिगत केबल से जुड़े 54 ट्रांसफार्मर

Updated at : 31 Aug 2020 6:53 AM (IST)
विज्ञापन
राजधानी रांची में भूमिगत केबल से जुड़े 54 ट्रांसफार्मर

राजधानी में बिजली की तारों को भूमिगत बिछाने का काम जारी है. शहर के विभिन्न इलाकों में करीब 40 किलोमीटर जमीन के अंदर तार बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है.

विज्ञापन

रांची : राजधानी में बिजली की तारों को भूमिगत बिछाने का काम जारी है. शहर के विभिन्न इलाकों में करीब 40 किलोमीटर जमीन के अंदर तार बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है. इसमें 32 किलोमीटर 33 केवी हाइटेंशन तार हैं, जिनसे पावर सबस्टेशन को जोड़ा गया है. रांची के सभी छह डिविजन के अंदर 11 केवी लाइन से 54 ट्रासंफार्मर को जोड़ने का काम पूरा कर लिया गया है.

अंडरग्राउंड केबल पूरे शहर में बिछाई जानी है. फिलहाल शहर के दो दर्जन प्रमुख स्थानों पर बिजली तारों को अंडरग्राउंड करने के लिए केइआइ कंपनी काम कर रही है. इन इलाकों में पूरा हो गया काम : कोकर इलाके के एमइएस ब्रिज क्रॉसिंग, महादेव मंडा से नामकुम पीएसएस, हटिया से विधानसभा, हटिया ग्रिड से मदर डेयरी, नामकुम ग्रिड से महादेव मंडा कोकर, तुपुदाना पीएसएस से एयरपोर्ट स्विच, मदर डेयरी से इंडस्ट्रियल एरिया, आइआइएम से रातू कैंपस एरिया, आइआइएम से राजभवन कैंपस एरिया, आइआइएम से कांके और ब्रांबे कैंपस एरिया.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola