ePaper

झारखंड में भी मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Updated at : 21 Jun 2015 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में भी मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

रांची : झारखंड में आज मुख्यमंत्री रघुवर दास, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों और नौकरशाहों ने राज्य भर में आम लोगों के साथ विभिन्न जगहों पर योग अभ्यास कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया. मुख्यमंत्री ने यहां के मोराहाबादी मैदान में सुबह सात से आठ बजे तक मंत्रियों, नेताओं और नौकरशाहों समेत करीब 10,000 लोगों के साथ […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड में आज मुख्यमंत्री रघुवर दास, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों और नौकरशाहों ने राज्य भर में आम लोगों के साथ विभिन्न जगहों पर योग अभ्यास कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया. मुख्यमंत्री ने यहां के मोराहाबादी मैदान में सुबह सात से आठ बजे तक मंत्रियों, नेताओं और नौकरशाहों समेत करीब 10,000 लोगों के साथ योग किया.

मुख्य सचिव राजीव गोबा और दूसरे नौकरशाह मैदान में मौजूद थे जहां आर्ट ऑफ लिविंग, योग सत्संग आश्रम और पतंजलि योग पीठ के प्रशिक्षकों ने उनसे योग और श्वसन के 21 अभ्यास कराए. जिलों में भी पूरे उत्साह के साथ योग दिवस मनाया गया. मुख्यमंत्री ने कल लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola