झारखंड कांग्रेस के महासचिव शैलेश सिन्हा नहीं रहे
Updated at : 28 May 2015 6:51 PM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव शैलेश सिन्हा का लंबी बीमारी के बाद यहां एक अस्पताल में आज निधन हो गया. पारिवारिक सूत्रों ने उनके निधन की सूचना दी. वह 54 साल के थे.प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अजय राय ने बताया कि वह काफी समय से अस्वस्थ थे. कांग्रेस के कद्दावर नेता गुलफाम मुजीबी ने […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव शैलेश सिन्हा का लंबी बीमारी के बाद यहां एक अस्पताल में आज निधन हो गया. पारिवारिक सूत्रों ने उनके निधन की सूचना दी. वह 54 साल के थे.प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अजय राय ने बताया कि वह काफी समय से अस्वस्थ थे.
कांग्रेस के कद्दावर नेता गुलफाम मुजीबी ने कहा, शैलेश सिन्हा एक मजबूत नेता थे और वह लोगों के बीच कांग्रेस की नीतियों को ले जाने में हमेशा आगे रहे. मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत और कई अन्य नेताओं ने सिन्हा के निधन पर दुख प्रकट किया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




