दो बाइक की टक्कर, किशोर की मौत, नाना समेत दो घायल
Author Jitendra
Updated:
विज्ञापन

अनगड़ा-गेतलसूद मार्ग पर रामदगा मध्य विद्यालय के समीप शनिवार दोपहर दो मोटरसाइकिल की टक्कर में बेंती निवासी विकास मुंडा (16) की मौत हो गयी.
विज्ञापन
अनगड़ा.
अनगड़ा-गेतलसूद मार्ग पर रामदगा मध्य विद्यालय के समीप शनिवार दोपहर दो मोटरसाइकिल की टक्कर में बेंती निवासी विकास मुंडा (16) की मौत हो गयी. हादसे में बेंती के ही महेंद्र मुंडा और रामदगा निवासी पंथू मुंडा (62) गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक विकास और घायल पंथू रिश्ते में नाती और नाना हैं. बताया जाता है कि विकास अपने साथी के साथ बाइक से गोंदलीपोखर जा रहा था, तभी रामदगा में गली से मुख्य सड़क पर आ रहे नाना पंथू मुंडा की बाइक से उसकी तेज रफ्तार बाइक टकरा गयी. स्थानीय लोगों ने घायलों को रिम्स पहुंचाया, जहां रास्ते में ही विकास ने दम तोड़ दिया. घायलों का रिम्स में इलाज चल रहा है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










