ranchi news : झारखंड में 108 एंबुलेंस के लिए खरीदे जायेंगे और 339 वाहन

Updated at : 28 Jul 2025 12:46 AM (IST)
विज्ञापन
ranchi news : झारखंड में 108 एंबुलेंस के लिए खरीदे जायेंगे और 339 वाहन

राज्य में ‘डायल 108’ नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा को सुलभ और गति प्रदान करने के लिए 339 एंबुलेंस वाहन को खरीदने की तैयारी चल रही है.

विज्ञापन

रांची. राज्य में ‘डायल 108’ नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा को सुलभ और गति प्रदान करने के लिए 339 एंबुलेंस वाहन को खरीदने की तैयारी चल रही है. एंबुलेंस सेवा के बेड़े में नये वाहनों के शामिल होते ही राज्य के दूर-दराज से मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा. 15 नवंबर 2017 से राज्य में यह सेवा शुरू की गयी थी. इसमें 287 बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस और 50 एडवांस लाइफ सपोर्ट वाले एंबुलेंस को शामिल किया गया था. शुरुआत से अबतक इन सेवा के माध्यम से करीब 50 लाख मरीजों को अस्पताल पहुंचाया गया है. वहीं, वर्ष 2023 में 206 अतिरिक्त एंबुलेंस सेवा में शामिल की गयीं. सूत्रों ने बताया कि जो 206 एंबुलेंस की खरीदारी की गयी थीं, वह बड़े आकार के वाहन हैं. इन वाहनों को ग्रामीण इलाकों में पहुंचाना मुश्किल भरा होता है. कई बार इसमें तकनीकी खराबी आती है, जिससे इंजन बार-बार गर्म हो जाता है. एयर कंडीशन की सेवाएं भी मुसीबत में डालती है. वहीं, वर्ष 2017 में जिन वाहनों की खरीदारी की गयी थी, वह इतने वक्त से चलने के बाद बेहतर तरीके से काम कर रहे हैं. ऐसे में बाद में खरीदे गये वाहनों की जगह छोटे एंबुलेंस खरीदे जाने चाहिए, जिससे वाहनों की पहुंच ग्रामीण इलाकों तक में हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola