ePaper

टंडवा में भूमि अधिग्रहण मामले में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव सहित 25 आरोपी बरी

Updated at : 27 Apr 2024 12:17 AM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

अपर न्याययुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने चतरा के टंडवा में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आंदोलन करने के मामले में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव सहित 25 आरोपियों को बरी करने का फैसला सुनाया

विज्ञापन

रांची. अपर न्याययुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने चतरा के टंडवा में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आंदोलन करने के मामले में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव सहित 25 आरोपियों को बरी करने का फैसला सुनाया. सभी 25 आरोपियों को अदालत ने साक्ष्य के अभाव में बरी किया है. सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से एक भी गवाह पेश नहीं हुआ था. उल्लेखनीय है कि सीसीएल के आम्रपाली कोल परियोजना के विस्थापितों ने आंदोलन किया था. आंदोलन का नेतृत्वकर्ता पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव को बताया गया था. आंदोलन के दौरान पुलिस व आंदोलनकारियों के बीच कई बार टकराव व झड़प हुई थी. सरकारी काम में बाधा डालने, रंगदारी मांगने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित अन्य आरोप लगाते हुए कांड संख्या-90/2015 व 91/2015 के तहत टंडवा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. वहीं मामले के अनुसंधानकर्ता दारोगा गौरी शंकर तिवारी व सत्येंद्र कुमार सिंह पर भी साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा कर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी, जिसकी जांच का आदेश सीआइडी के तत्कालीन एडीजी अनिल पालटा ने दिया था. तत्कालीन चतरा एसपी के निर्देश पर मामले के अनुसंधानकर्ता दारोगा गौरी शंकर तिवारी व सत्येंद्र कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola