जिस्मफरोशी का बड़ा नेटवर्क रांची में सक्रिय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:49 PM
रांची: जिस्मफरोशी का धंधा शहर के कई होटलों और लॉजों में चल रहा है. इस धंधे में दलालों का बड़ा नेटवर्क है. जून माह में पुलिस ने रांची के कई होटलों में छापामारी कर जिस्मफरोशी का खुलासा किया है. छह जून को होटल न्यू राजस्थान होटल से दो युवती, 10 जून को गाड़ीखाना के रामेश्वर […]
रांची: जिस्मफरोशी का धंधा शहर के कई होटलों और लॉजों में चल रहा है. इस धंधे में दलालों का बड़ा नेटवर्क है. जून माह में पुलिस ने रांची के कई होटलों में छापामारी कर जिस्मफरोशी का खुलासा किया है.
छह जून को होटल न्यू राजस्थान होटल से दो युवती, 10 जून को गाड़ीखाना के रामेश्वर लॉज से दो जोड़ा, 14 जून को स्टेशन रोड के बाबा होटल से दो जोड़ा, व 15 जून को पंडरा सीसीएल कॉलोनी से चार युवतियां और तीन ग्राहक पकड़े गये थे. 16 जून को प्रभात खबर संवाददाता ने ग्राहक बन कर दलाल व सेक्स रैकट में शामिल एक महिला से बातचीत की, तो कई चौंकानेवाली बात सामने आयी.
दलाल ने कहा : एक घंटे का 2500 लगेगा
दलाल : कौन बोल रहे हैं., किससे बात करनी है.
रिपोर्टर : जी मैं रामगढ़ से अशोक बोल रहा हूं.
दलाल : कौन अशोक, हम किसी अशोक को नहीं जानते हैं
रिपोर्टर : रामगढ़ से बोल रहे हैं., मेरी पूरी बात तो सुन लीजिए.
दलाल : हां. हां बताओ क्या बात है.,
रिपोर्टर : वो.. एक रात के लिए चाहिए थी.
दलाल : क्या चाहिए.
रिपोर्टर : लड़की.,
दलाल : तुमको मेरा नंबर कहां से मिला रे.
रिपोर्टर : वो भैया.. पिस्कामोड़ के संतोष से मिला है.
दलाल : हम किसी पिस्का मोड़ के संतोष को नहीं जानते हैं.
रिपोर्टर : अरे क्या भैया कल ही मेरे सामने वो आपको फोन किया था.
दलाल : अच्छा बताओ., तुम्हारा क्या बिजनेस है.
रिपोर्टर : मैं तो अभी पढ़ाई कर रहा हूं. बीए पार्ट टू में
दलाल : पढ़नेवाला लड़का को हम लोग इ सब का नंबर नहीं देते हैं. ( यह कह कर फोन काट देता है)
दोबारा उसी नंबर पर फोन लगाते हैं.
दलाल : अरे काहे नहीं तुम समझ रहे हो.
रिपोर्टर : आपको पैसा चाहिए ना. जितना बोलिएगा देंगे.
दलाल : कम रेंज का मेरे पास नहीं है.
रिपोर्टर : फिर भी बताइये न कितने तक का है.
दलाल : एक घंटे का 2500 रुपया लगेगा
रिपोर्टर : और पूरी रात का..
दलाल : रात वाला काम हमलोग नहीं करते हैं.
रिपोर्टर : भैया हम पैसा देंगे. पूरी रात का कितना लगेगा.
दलाल: आठ हजार रुपये लगेगा.
रिपोर्टर : बहुत ज्यादा है, हमलोग पढ़नेवाले लड़के हैं, इतना पैसा तो घर से भी नहीं मिलता है.
दलाल : तो पढ़ाई करो इ सब काम करने तुमको कौन बोल रहा है.
रिपोर्टर : भैया हम स्टूडेंट हैं, कुछ तो कम कर दीजिए.
दलाल : चलो तुम इतना जिद कर रहे हो, तो सात हजार कर देते हैं. अभी पुलिस का बहुत रेड पड़ रहा है. कहां जाओगे.
रिपोर्टर : मेरा अपना किराये का मकान है.
दलाल : और कोई नहीं नहीं रहता है.
रिपोर्टर : दो लड़के रहते थे. दोनों अभी अपने गांव चले गये हैं.
दलाल : ठीक है शाम को .. चौक पर आकर लड़की को देख लेना. वहीं पर हम पैसा भी ले लेंगे, फिर लड़की को लेकर तुम चले जाना.
कॉलेज की है, ज्यादा पैसा लगेगा
महिला दलाल : हैलो कौन बोल रहा है.
रिपोर्टर : भाभी हम विवेक बोल रहे हैं.
महिला : कौन विवेक, हम किसी विवेक को नहीं जानते हैं.
रिपोर्टर : अरे भाभी दो महीने पहले . चौक पर मिले थे, चाय दुकान के सामने.
महिला : थोड़ा सोचते हुए., हमको याद नहीं आ रहा है. अच्छा बताओ काम क्या है.
रिपोर्टर : .. एक रात के लिए चाहिए था.
महिला : अभी हमलोग टोटली इ सब बंद कर दिये हैं. देख रहे हो न पुलिस का कितना छापा पड़ रहा है.
रिपोर्टर : क्या भाभी हम आपके इतने पुराने ग्राहक हैं. ऐसा कीजियेगा
महिला : बाबू सब बाहर की थी. एक महीना के लिए सब चली गयी है.
रिपोर्टर : आप चाहेंगे तो कोई जरूर मिल जायेगी.
महिला : कॉलेज जाती है वो. पर, उ पहले लड़का देखती है. फिर जाती है.
रिपोर्टर : हां तो बात कीजिए न उनसे. कितना लगेगा बताइए.
महिला : उ रातू रोड साइड में रहती है. बात करके बताते हैं. 10 मिनट में फोन करो.
10 मिनट बाद
महिला : बाबू रेट उ बहुत ज्यादा बोल रही है.
रिपोर्टर : कितना बोल रही है
महिला : एक घंटा का तीन हजार रुपइया लगेगा
रिपोर्टर : कुछ कम कर दीजिए न भाभी
महिला : नयी है, इससे कम में नहीं जायेगी.
रिपोर्टर : हां तो ठीक है. कितने बजे आना पड़ेगा.
महिला : रुको उससे बात करके बताते हैं.
10 मिनट बाद
महिला :. चौक पर आकर दिन के तीन बजे ले जाना. हां, एक बात ध्यान रखना, वो दो चक्का में नहीं जाती है. चार चक्का लेकर आना.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










