झालको की 75 प्रतिशत योजना राजद ने बांट ली

Updated:
विज्ञापन

मनोज सिंह राज्य के चुनिंदा इलाकों पर हीदिखायी गयी मेहरबानी, बड़े हिस्से को किया गया नजरअंदाज रांची : जल संसाधन विभाग की एक इकाई झारखंड हिल एरिया लिफ्ट एरिगेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (झालको) की 75 फीसदी योजनाएं राजद के मंत्री, विधायक व पूर्व विधायक के क्षेत्र में आवंटित की गयी हैं. इन योजनाओं के तहत आहर, […]

विज्ञापन
मनोज सिंह
राज्य के चुनिंदा इलाकों पर हीदिखायी गयी मेहरबानी, बड़े हिस्से को किया गया नजरअंदाज
रांची : जल संसाधन विभाग की एक इकाई झारखंड हिल एरिया लिफ्ट एरिगेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (झालको) की 75 फीसदी योजनाएं राजद के मंत्री, विधायक व पूर्व विधायक के क्षेत्र में आवंटित की गयी हैं. इन योजनाओं के तहत आहर, तालाब, बांध और कुओं का जीर्णोद्धार किया जाता है.
मार्च से अब तक सरकार ने चार आवंटन आदेश जारी किया है. करीब 27 करोड़ रुपये का काम कराया जा रहा है.इसमें से करीब 21 करोड़ रुपये चतरा, गढ़वा, कोडरमा और दुमका जिले को आवंटित किये गये हैं. चतरा में भी प्रतापपुर, हंटरगंज, चतरा, कान्हाचट्टी, इटखोरी, मयूरहंड प्रखंड को सबसे अधिक काम दिया गया है. मालूम हो कि इस विभाग की मंत्री राजद नेता अन्नपूर्णा देवी है.
कहां कितने की योजनाएं स्वीकृत
जिला स्वीकृत राशि आवंटित
चतरा 8.36 करोड़ 3.96 करोड़
गढ़वा 8.36 करोड़ 1.65 करोड़
दुमका 6.34 करोड़ 6.31 करोड़
कोडरमा 5.16 करोड़ 5.06 करोड़
पलामू 7.33 करोड़ 3.60 करोड़
28 चतरा व 14 गढ़वा को
नौ अक्तूबर को झालको ने स्वीकृतादेश निकाला. इसमें बांध, तालाब व आहर के जीर्णोद्धार की 61 स्कीम ली गयी हैं. 28 स्कीम चतरा जिले को दे दी गयी हैं. यहां से राजद के जनार्दन पासवान विधायक हैं. पूर्व विधायक सह राजद प्रदेश अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह के इलाके में 14 स्कीम दी गयी हैं. ज्यादातर काम गढ़वा, मेराल, रंका प्रखंड में होने हैं.
40 में 29 स्कीम दुमका को
नौ अक्तूबर को झालको ने ट्राइबल सब प्लान (टीएसपी) वाले क्षेत्र के लिए 40 तालाब, आहर और बांध के जीर्णोद्धार के लिए 6.31 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की है. इनमें 20 योजना मुख्यमंत्री के जिले दुमका को दी गयी हैं. यह काम दुमका के शिकारीपाड़ा, मसलिया, जामा, मसलिया, जरमुंडी, दुमका, सरैयाहाट, रामगढ़ प्रखंड में कराने हैं.
एमडी किशोर रजक से सीधी बात
मार्च में एक स्कीम का पूरा काम कोडरमा को क्यों दे दिया?
स्कीम लघु सिंचाई विभाग ने बना कर दिया था. मैडम चाहती थी कर्मियों को वेतन मिल जाये. इसलिए यह काम झालको को मिला था. विभाग ने कोडरमा के लिए ही योजना बनायी थी.
दुमका को भी बहुत पैसे दे दिये हैं.
असल में टीएसपी (ट्राइबल सब प्लान) में कुछ जिले चिह्न्ति हैं. इसमें दुमका भी है. दुमका में पिछले दो साल से काम नहीं हो पाया था. इस कारण वहां काम दिये गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola