योगेंद्र साव को हजारीबाग के जेपी केंद्रीय कारा के सात नंबर सेल में रखा जाएगा!

रांची :योगेंद्र साव को रखने के लिए जेपी केंद्रीय कारा में तैयारी पूरी कर ली गयी है. सूत्रों के अनुसार, रिम्स से छुट्टी मिलते ही उन्हें हजारीबाग के जेपी केंद्रीय कारा के सात नंबर सेल में रखा जा सकता है. इसी सेल में पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा को 19 दिनों तक रखा गया […]
रांची :योगेंद्र साव को रखने के लिए जेपी केंद्रीय कारा में तैयारी पूरी कर ली गयी है. सूत्रों के अनुसार, रिम्स से छुट्टी मिलते ही उन्हें हजारीबाग के जेपी केंद्रीय कारा के सात नंबर सेल में रखा जा सकता है. इसी सेल में पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा को 19 दिनों तक रखा गया था. जानकारी के अनुसार, इस सेल में योगेंद्र साव को अकेले रहना होगा और जेल का खाना खाना होगा.
रिपोर्ट के बाद ही होगा योगेंद्र साव पर फैसला
रिम्स के कॉटेज नंबर 14 में भरती बड़कागांव के विधायक और पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव की कई जांच की जायेगी. रिपोर्ट आने के बाद निर्णय हो पायेगा कि उन्हें रिम्स में रखा जाये या नहीं. उग्रवादी संगठन बनाने और रंगदारी वसूलने के आरोप में योगेंद्र साव को शनिवार रात को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था.
रांची लाये जाने के बाद वह रिम्स में भरती हो गये थे. उन्होंने डायबिटीज, कान दर्द और पाइल्स की शिकायत की है. मेडिसिन विभाग के चिकित्सकों ने उनकी बीमारी से संबंधित विभागों के डॉक्टरों से राय मांगी है. उन्हें एलएफटी (लीवर फंक्शन), आरएफटी (किडनी फं क्शन), सीबीसी (टोटल ब्लड काउंट) और डायबिटीज के अलावा यूरीन जांच कराने की सलाह दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










