सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2014 10:26 AM
इटखोरी. ट्रैक्टर दुर्घटना में परसौनी निवासी चालक बररू भुइयां (30) की मौत हो गयी. घटना शनिवार रात की है. जानकारी के अनुसार बररू भुइयां तुंबी चौक स्थित मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित कर लौट रहा था. तभी कैनाल के पास उसने संतुलन खो दिया और ट्रैक्टर पलट गया. घटना स्थल पर ही उसने दम तोड़ […]
इटखोरी. ट्रैक्टर दुर्घटना में परसौनी निवासी चालक बररू भुइयां (30) की मौत हो गयी. घटना शनिवार रात की है. जानकारी के अनुसार बररू भुइयां तुंबी चौक स्थित मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित कर लौट रहा था. तभी कैनाल के पास उसने संतुलन खो दिया और ट्रैक्टर पलट गया. घटना स्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया. प्रतिमा का विसर्जन किया गया इटखोरी. थाना क्षेत्र में शनिवार की रात सभी जगह मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. देर रात तक सभी प्रतिमाएं विसर्जित की गयीं. भक्तों ने नम आंखों से मां को विदाई दी. थाना प्रभारी अविनाश कुमार के सख्त निर्देश पर समय सीमा के अंदर प्रतिमा का विसर्जन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










