माता के भक्ति में डूबे लोग

Published at :26 Sep 2014 10:14 AM (IST)
विज्ञापन
माता के भक्ति में डूबे लोग

कुडू (लोहरदगा). कलश स्थापना व पूजा अर्चना के साथ गुरुवार को शारदीय नवरात्र शुरू हो गया है. सुबह 10 बजे के बाद कलश स्थापना किया गया. शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन जगत जननी दुर्गा माता के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गयी. कुडू नगर स्थित पांच पूजा पंडालों में मां शक्ति दुर्गा पूजा समिति […]

विज्ञापन

कुडू (लोहरदगा). कलश स्थापना व पूजा अर्चना के साथ गुरुवार को शारदीय नवरात्र शुरू हो गया है. सुबह 10 बजे के बाद कलश स्थापना किया गया. शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन जगत जननी दुर्गा माता के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गयी. कुडू नगर स्थित पांच पूजा पंडालों में मां शक्ति दुर्गा पूजा समिति न्यू बस स्टैंड, जय माता दी नीचे स्टैंड, केंद्रीय दुर्गा पूजा समित दुर्गा बाड़ी, मां अंबे पूजा समिति ब्लॉक मोड़ व मां भवानी दुर्गा पूजा समिति देवी मंडप बाजार टांड़ में पुरोहितों द्वारा कलश स्थापना कराया गया. पुरोहित विश्वनाथ पाठक ने बताया कि शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की गयी. कलश स्थापना के साथ पूरा कुडू प्रखंड माता के भक्ति में डूब गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola