रांची : सालखन ने राष्ट्रपति ट्रंप को चिट्ठी लिख कर आदिवासी धर्म कोड दिलाने में मांगी मदद

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Feb 2020 8:40 AM

विज्ञापन

रांची : आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जदयू झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चिट्ठी लिख कर कहा है कि देश के आदिवासियों की ओर से वह उनके माध्यम से भारत के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से आग्रह करना चाहते हैं कि हमें प्रकृति पूजक […]

विज्ञापन
रांची : आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जदयू झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चिट्ठी लिख कर कहा है कि देश के आदिवासियों की ओर से वह उनके माध्यम से भारत के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से आग्रह करना चाहते हैं कि हमें प्रकृति पूजक आदिवासी धर्म- सरना धर्म (आदिवासी धर्म) अविलंब 2021 की जनगणना में कॉलम-कोड के रूप में प्रदान किया जाये़
उन्होंने अागे कहा है कि भारत में 10 करोड़ से ज्यादा आदिवासी रहते हैं, जिन्हें अब तक अनेक संवैधानिक व कानूनी अधिकार प्राप्त नहीं हुए है़ं आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भारत के सभी प्रदेश के आदिवासियों की तरफ से भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को विगत कई वर्षों से सरना धर्म (आदिवासी धर्म) की मान्यता के संबंध में पत्र लिखा है, पर सभी व्यर्थ साबित हुए है़ं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola