ePaper

भाजपा : ग्रास रूट पर यूथ ब्रिगेड 40 प्लस के नहीं होंगे मंडल अध्यक्ष

Updated at : 21 Feb 2020 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा : ग्रास रूट पर यूथ ब्रिगेड 40 प्लस के नहीं होंगे मंडल अध्यक्ष

आनंद मोहन रांची : भाजपा में संगठन का मॉडल बदलने वाला है़ ग्रास रूट पर संगठन की कमान यूथ ब्रिगेड के हाथ में होगी़ पार्टी मंडल स्तर पर 40 प्लस के कार्यकर्ता को अध्यक्ष नहीं बनाया जायेगा़ राज्य भर में सांगठनिक दृष्टिकोण से बनाये गये 513 मंडल का नेतृत्व युवाओं के हाथ में होगा़ राज्य […]

विज्ञापन
आनंद मोहन
रांची : भाजपा में संगठन का मॉडल बदलने वाला है़ ग्रास रूट पर संगठन की कमान यूथ ब्रिगेड के हाथ में होगी़ पार्टी मंडल स्तर पर 40 प्लस के कार्यकर्ता को अध्यक्ष नहीं बनाया जायेगा़ राज्य भर में सांगठनिक दृष्टिकोण से बनाये गये 513 मंडल का नेतृत्व युवाओं के हाथ में होगा़
राज्य भर में मंडल अध्यक्ष का पैनल तैयार किया जा रहा है़ प्रदेश पदाधिकारियों को जिला में प्रवास कर मंडल से तीन-तीन लोगों का नाम भेजना है़ जिलाध्यक्षों से प्रदेश को रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है़ नये अध्यक्ष के चयन से पहले पार्टी जमीनी स्तर पर सांगठनिक ढांचा खड़ा कर लेना चाहती है़ नये अध्यक्ष की सहमति के बाद कार्यकर्ताओं को सक्रिय भागीदारी निभाने को कहा जायेगा़
झाविमो के कार्यकर्ताओं को भी करना है एडजस्ट : बाबूलाल मरांडी की पार्टी झाविमो का विलय भाजपा में हो चुका है़ झाविमो के प्रदेश स्तरी पदाधिकारी से लेकर जिला में सक्रिय कार्यकर्ता अब भाजपा में आ गये है़ प्रदेश से लेकर जिला तक में झाविमो समर्थकों को संगठन में भागीदारी देनी है़ इसका भी फार्मूला पार्टी तैयार करेगी़ प्रदेश में बड़े स्तर पर झाविमो के दो-चार पदाधिकारी शामिल किये जा सकते है़ं
24 को हो सकती है भाजपा विधायक दल की बैठक : भाजपा विधायक दल की बैठक 24 फरवरी को बुलायी जा सकती है. इस बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में पी मुरलीधर राव मौजूद रहेंगे. उनके साथ राष्ट्रीय महामंत्री और सांसद सरोज पांडेय भी मौजूद रहेंगी.बैठक में विधायक दल के नेता के रूप में बाबूलाल मरांडी के नाम पर सहमति बन सकती है.
क्यों बदल रहा है सांगठनिक फॉर्मूला
विधानसभा चुनाव में भाजपा को आशा के अनुरूप सफलता नहीं मिली़ बूथ स्तर पर पार्टी ने कई चरणों पर काम किये थे़ राज्यभर में 25-25 लोगों की कमेटी बूथ स्तर पर बनाने को कहा गया था़ पार्टी ने बूथ स्तर पर 19 बिंदुओं पर काम किया था़
इसमें बूथ में एक-एक वोटर व समर्थकों की सूचनाएं एकत्रित करने से लेकर कई मोरचे पर काम हुआ था़ तमाम कसरत के बाद भी जमीनी स्तर पर वोटरों की गोलबंदी नहीं हो पायी़ पार्टी अब युवाओं की सक्रिय भागीदारी के लिए उनके हाथों में कमान देना चाहती है़ मंडल स्तर पर नये युवा चेहरा को आगे कर हालात बदलने की रणनीति पर काम कर रही है़
24-25 तक नये प्रदेश अध्यक्ष संभाल सकते हैं मोर्चा
सूचना के मुताबिक भाजपा में सांगठनिक फेरबदल को लेकर तेजी से काम हो रहा है़ केंद्रीय नेतृत्व नये प्रदेश अध्यक्ष पर जल्द ही फैसला लेगा़ प्रदेश अध्यक्ष व प्रतिपक्ष के नेता को लेकर प्रक्रिया पूरी की जा रही है़ नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व के पास है़ 24-25 तक नये प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है़ संजय सेठ, राकेश प्रसाद, दीपक प्रकाश और सुनील सिंह के नाम की चर्चा है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola