रांची : बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट लिये तीन लाख रुपये
Updated at : 20 Feb 2020 9:11 AM (IST)
विज्ञापन

एजी मोड़ के पास रिटायर्ड कर्मी को बनाया शिकार रांची : डोरंडा थाना क्षेत्र के एजी मोड़ के समीप हाई सिक्यूरिटी जोन में अपराधियों ने एजी ऑफिस से रिटायर्ड कर्मचारी तबरेज खालिद से तीन लाख रुपये लूट लिये. बुधवार को दिन के एक बजे बाइक सवार दो अपराधी घटना को अंजाम देकर आराम से भाग […]
विज्ञापन
एजी मोड़ के पास रिटायर्ड कर्मी को बनाया शिकार
रांची : डोरंडा थाना क्षेत्र के एजी मोड़ के समीप हाई सिक्यूरिटी जोन में अपराधियों ने एजी ऑफिस से रिटायर्ड कर्मचारी तबरेज खालिद से तीन लाख रुपये लूट लिये. बुधवार को दिन के एक बजे बाइक सवार दो अपराधी घटना को अंजाम देकर आराम से भाग निकले. जबकि घटना स्थल के पास ही ट्रैफिक पोस्ट है और पुलिस की भी गश्ती रहती है. क्योंकि घटना स्थल के समीप रांची रेंज के डीआइजी, जज, मंत्री सहित विधायक का आवास है.
सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच के लिए पहुंची. इसके बाद तबरेज को सीसीटीवी फुटेज दिखाया गया. जांच में पल्सर बाइक सवार दो संदिग्ध नजर आये हैं. बाइक चला रहा युवक हेलमेट पहने हुए था जबकि पीछे बैठा युवक बैग लटकाये बिना हेलमेट के नजर आ रहा है. वहीं बाइक की नंबर प्लेट धुंधली है. इसलिए पुलिस को अभी ठोस सुराग नहीं मिले हैं. हालांकि आशंका है कि घटना को अंजाम पेशेवर अपराधियों ने दिया है तो नंबर फर्जी ही होगा. सिटी एसपी ने अपराधियों को पकड़ने के लिए हटिया एएसपी के नेतृत्व मेें टीम बनायी है. टीम में डोरंडा, चुटिया और अरगोड़ा थाना प्रभारी हैं.
बाइक पंक्चर कर घटना को अंजाम देने का संदेह : तबरेज खालिद कांटाटोली चौक के समीप इलाहीबक्स कॉलोनी के रहनेवाले हैं. करीब 12.30 बजे वे एक मित्र के साथ एजी कॉलोनी स्थित स्टेट बैंक पहुंचे थे.
तीन लाख रुपये निकालने के बाद बैग में रुपये रख लिया. दोस्त के साथ बैंक से निकलने पर देखा कि उनकी बाइक की टायर पंक्चर हो गयी है. इसके बाद वह पंक्चर बनवाने के लिए जाने लगे. इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने रुपये से भरा बैग लूट कर बिरसा चौक की ओर भागने लगे. तबरेज के दोस्त ने कुछ दूर तक पीछा भी किया, लेकिन सफल नहीं हो सके. आशंका यह भी है कि अपराधियों ने लूटपाट करने के लिए बाइक पंक्चर की होगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




