झारखंड के किसी भी यात्री में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Feb 2020 8:48 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड के किसी भी यात्री में लैब जांच के दौरान कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि झारखंड में चीन से अाये कुल छह यात्रियों के जांचोपरांत किसी में भी नोवेल कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है. पूर्व में रांची से […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड के किसी भी यात्री में लैब जांच के दौरान कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि झारखंड में चीन से अाये कुल छह यात्रियों के जांचोपरांत किसी में भी नोवेल कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है.
पूर्व में रांची से दो सैंपल एवं जमशेदपुर से दो सैंपल को कोरोना वायरस की जांच के लिए रिम्स रांची एवं एमजीएम जमशेदपुर से एनआइवी पुणे भेजा गया था. दो अन्य सैंपल को रिम्स द्वारा एनआइसीडी कोलकाता भेजा गया था. सभी छह यात्रियों को 28 दिनों तक अपने घर में अलग से देखभाल में रखा गया. जिनकी प्रतिदिन निगरानी एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य तथा जिला सर्विलांस इकाई द्वारा की जा रही है. विभाग द्वारा बताया गया कि वुहान (चीन) से आये हुए भारतीय यात्रियों को दो फरवरी से नयी दिल्ली के अार्मी कैंप व आइटीबीपी कैंप में 14 दिनों तक निगरानी में रखा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




