रांची-सासाराम ट्रेन का समय बदलेगा
Updated at : 18 Feb 2020 8:39 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : ट्रेन संख्या 18635 (रांची-सासाराम) का रांची-टोरी के बीच समय सारिणी एक मार्च से बदल जायेगी. ट्रेन रांची से शाम 5.15 के स्थान पर शाम 5.00 बजे प्रस्थान करेगी. पिस्का स्टेशन शाम 5.16 बजे पहुंचेगी और शाम 5.17 बजे प्रस्थान करेगी. नगजुआ आगमन शाम 5.45 बजे व प्रस्थान शाम 5.46 बजे, लोहरदगा आगमन शाम […]
विज्ञापन
रांची : ट्रेन संख्या 18635 (रांची-सासाराम) का रांची-टोरी के बीच समय सारिणी एक मार्च से बदल जायेगी. ट्रेन रांची से शाम 5.15 के स्थान पर शाम 5.00 बजे प्रस्थान करेगी. पिस्का स्टेशन शाम 5.16 बजे पहुंचेगी और शाम 5.17 बजे प्रस्थान करेगी.
नगजुआ आगमन शाम 5.45 बजे व प्रस्थान शाम 5.46 बजे, लोहरदगा आगमन शाम 6.03 बजे व प्रस्थान शाम 6.05 बजे, टोरी आगमन शाम 7.10 बजे व प्रस्थान 7.12 बजे होगा. टोरी-सासाराम के बीच समय सारिणी मे कोई परिवर्तन नहीं किया गया है.
रांची-सासाराम में एक अप्रैल से लगेगा अतिरिक्त कोच
ट्रेन संख्या 18635/18636 (रांची-सासाराम ट्रेन) में एक अप्रैल से अतिरिक्त कोच लगाया जायेगा. ट्रेन में एक अतिरिक्त वातानुकूलित कुर्सी यान, तीन अतिरिक्त द्वितीय श्रेणी कुर्सी यान कोच स्थायी तौर पर लगाया जायेगा. स्थायी तौर पर अतिरिक्त कोच लगने के बाद लगभग 397 आरक्षित सीटों में वृद्धि होगी. सीपीआरओ नीरज कुमार ने बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रांची रेल मंडल ने स्थायी तौर पर रांची-सासाराम ट्रेन में अतिरिक्त कोच की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




