रांची : शिक्षिका से मोबाइल छीनने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Updated at : 18 Feb 2020 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : शिक्षिका से मोबाइल छीनने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

रांची : गुरु गोविंद सिंह स्कूल की शिक्षिका हरजीत कौर से काजू बागान के समीप मोबाइल की छिनतई कर ली गयी थी. इस मामले में पंडरा पुलिस ने आयुष कुमार उर्फ चुन्ना नामक युवक को मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है़ वह झिरी मोड़ रवि स्टील के समीप स्थित अमरावती कॉलोनी निवासी राजेश सिन्हा का […]

विज्ञापन
रांची : गुरु गोविंद सिंह स्कूल की शिक्षिका हरजीत कौर से काजू बागान के समीप मोबाइल की छिनतई कर ली गयी थी. इस मामले में पंडरा पुलिस ने आयुष कुमार उर्फ चुन्ना नामक युवक को मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है़ वह झिरी मोड़ रवि स्टील के समीप स्थित अमरावती कॉलोनी निवासी राजेश सिन्हा का पुत्र है़ उसके पास से छिनतई में प्रयुक्त काले रंगे की पल्सर बाइक (जेएच 01डीपी-9239) को भी बरामद कर लिया गया है़
पुलिस के अनुसार वह चार महीना पहले रंगदारी के मामले में जमशेदपुर के कदमा थाना से जेल जा चुका है और 17 जनवरी को जेल से बाहर निकला था. इसके बाद 20 जनवरी को रांची आया और मोबाइल छिनतई करने लगा़ बाइक नंबर के अाधार पर पुलिस उस तक पहुंची और उसे गिरफ्तार किया़ उसने बताया कि वह नशा करने के लिए मोबाइल की छिनतई करता है़
उसने 15 फरवरी को हरजीत कौर, 13 फरवरी को सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इरगू रोड चूना भट्ठा निवासी निशा रानी से माेबाइल की छिनतई की थी़ उस मोबाइल भी पुलिस ने बरामद कर लिया है़ इस मोबाइल के साथ ही छह अन्य मोबाइल छीनने की बात आयुष कुमार ने स्वीकार की है़ उसने बताया कि एक मोबाइल खराब था, जबकि एक मोबाइल छिनतई कर भाग रहा था तब लोग उसका पीछा करने लगे थे, तो तालाब में माेबाइल को फेंक दिया था. पंडरा पुलिस ने उसे जेल भेज दिया़
मोबाइल चोरी के आरोप में चान्हो का युवक गिरफ्तार : दूसरी ओर कोकर में एक घर से मोबाइल चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसका नाम मो फैजान है और चान्हो का निवासी है. पुलिस के मुताबिक यह मोबाइल चोरी का पुराना आरोपी है. पहले भी जेल जा चुका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola