रांची में बाबूलाल मरांडी भाजपा में शामिल हुए, तो प्रदीप यादव और बंधु तिर्की ने दिल्ली में थामा कांग्रेस का ‘हाथ’
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Feb 2020 4:34 PM
रांची/नयी दिल्ली : झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक (जेवीएम-पी) के भारतीय जनता पार्टी में विलय के साथ रांची में बाबूलाल मरांडी बीजेपी में शामिल हो गये, तो दिल्ली में जेवीएम-पी से निष्कासित विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की ने सोमवार को देश की राजधानी नयी दिल्ली में कांग्रेस का दामन थाम लिया. इससे पहले, झाविमो पर […]
रांची/नयी दिल्ली : झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक (जेवीएम-पी) के भारतीय जनता पार्टी में विलय के साथ रांची में बाबूलाल मरांडी बीजेपी में शामिल हो गये, तो दिल्ली में जेवीएम-पी से निष्कासित विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की ने सोमवार को देश की राजधानी नयी दिल्ली में कांग्रेस का दामन थाम लिया. इससे पहले, झाविमो पर दावेदारी का विवाद बढ़ गया था. झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी पूरी ने पार्टी का भाजपा में पहले ही विलय कर दिया था, लेकिन पार्टी से निष्कासित विधायक प्रदीप यादव व बंधु तिर्की ने झाविमो पर दावा करते हुए कांग्रेस में विलय का एलान कर दिया था.
रविवार को बनहोरा स्थित बंधु तिर्की के आवास पर बुलायी गयी झाविमो-पी के विक्षुब्धों की बैठक में यह प्रस्ताव लाया गया था. बैठक के बाद विधायक बंधु तिर्की ने पत्रकारों से कहा कि आज की परिस्थिति को देखते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने यह निर्णय लिया है कि जेवीएम का विलय कांग्रेस में किया जाये. हम दोनों विधायक पार्टी के निर्णय के साथ हैं. पार्टी के निर्णय से कांग्रेस को अवगत करा दिया. कांग्रेस को पत्र भी भेज दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष की राह अलग है और हमारी राह अलग. ऐसे में हम क्या करें, क्या न करें, यह सब पार्टी पदाधिकारियों की सहमति पर निर्भर करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










