रांची : बिना ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट के निगम कार्यालय पहुंचे होटल संचालक, चार दिनों का मिला समय

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2020 9:09 AM

विज्ञापन

रांची : बुधवार को रांची नगर निगम द्वारा स्टेशन रोड में अभियान चलाकर होटल, अस्पताल व अपार्टमेंट समेत 20 भवन मालिकों को नोटिस किया गया था. सभी को 24 घंटे के अंदर भवन का नक्शा व ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट निगम में पेश करने का निर्देश दिया गया था. गुरुवार को कई होटल संचालक निगम पहुंचे, लेकिन […]

विज्ञापन
रांची : बुधवार को रांची नगर निगम द्वारा स्टेशन रोड में अभियान चलाकर होटल, अस्पताल व अपार्टमेंट समेत 20 भवन मालिकों को नोटिस किया गया था. सभी को 24 घंटे के अंदर भवन का नक्शा व ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट निगम में पेश करने का निर्देश दिया गया था.
गुरुवार को कई होटल संचालक निगम पहुंचे, लेकिन किसी के पास ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट नहीं था. इस पर निगम के अभियंताओं ने कहा कि वे ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट लेने के लिए आवेदन करें. चार दिनों के अंदर आवेदन नहीं करने वाले भवन मालिकों पर नगर निगम केस दर्ज करायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola