कांके : 27 गैलन स्प्रिट बरामद, एक गिरफ्तार
Updated at : 05 Feb 2020 8:59 AM (IST)
विज्ञापन

उत्पाद विभाग की होचर गांव में छापेमारी गोहाल में सुरंग बनाकर छुपा रखा था स्प्रिट कांके : उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि कांके थाना क्षेत्र के होचर गांव में अवैध रूप से शराब बनाया जा रहा है. इस सूचना के आधार पर मंगलवार को विभाग के प्रवीण चौधरी ने अपनी टीम के साथ […]
विज्ञापन
उत्पाद विभाग की होचर गांव में छापेमारी
गोहाल में सुरंग बनाकर छुपा रखा था स्प्रिट
कांके : उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि कांके थाना क्षेत्र के होचर गांव में अवैध रूप से शराब बनाया जा रहा है. इस सूचना के आधार पर मंगलवार को विभाग के प्रवीण चौधरी ने अपनी टीम के साथ छापेमारी कर शराब व्यवसायी मोना राम साहू के घर से 27 गैलन स्प्रिट बरामद किया. उसने अपने गोहाल में सुरंग बनाकर स्प्रिट को छुपा रखा था. छापेमारी की भनक लगते ही मोना राम साहू फरार हो गया. टीम उसके पुत्र बिनोद साहू को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी. बताया जा रहा है कि बरामद स्प्रिट से लगभग 1080 लीटर शराब बनायी जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




