पौधे लगाकर प्रकृति रक्षा का लिया संकल्प
Published by : ROHIT KUMAR MAHT Updated At : 05 Jun 2026 5:51 PM
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को लपरा पंचायत सचिवालय परिसर व चट्टी नदी गांव में मुखिया पुतुल देवी ने फलदार व छायादार पौधे लगाये.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मैक्लुस्कीगंज.
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को लपरा पंचायत सचिवालय परिसर व चट्टी नदी गांव में मुखिया पुतुल देवी ने फलदार व छायादार पौधे लगाये. मुखिया ने लोगों को बढ़ती जनसंख्या, ग्लोबल वार्मिंग व अन्य प्रदूषण से बढ़ते खतरे के प्रति जागरूक किया. कहा कि हम भोजन के तौर पर जो कुछ भी खाते हैं, जो पानी पीते हैं, हवा को सांस के रूप में लेते हैं और जो वातावरण हमारी धरती को जीने के लिए अनुकूल बनाती है, यह सब हमें प्रकृति से ही प्राप्त होता है. सृष्टि को चलाने में पर्यावरण का खास महत्व है. हमें प्रकृति की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी. वहीं पंचायत सचिव रिशु ने कहावत ”” बूंद-बूंद से घड़ा भरता है, को सत्यार्थ करते हुए कहा कि इंसान की छोटी-छोटी कोशिश ही एक दिन बड़ा रूप लेती है. भले ही यह प्रयास छोटी हो, लेकिन इसकी शुरुआत होनी चाहिए. सभी को नियमित रूप से पौधरोपण करना चाहिए. इस अवसर पर पंचायत के लोगों ने कचरा नहीं फैलाने, एक पेड़ काटने से पूर्व कम-से-कम पांच पेड़ लगाने, प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने, जल संचयन करने आदि का सकंल्प लिया. तत्पश्चात परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया. मौके पर ग्राम प्रधान हरि पहान, पंचायत सचिव रिशु देवी, भरत महतो, राधेश्याम प्रसाद, पवन साहू, मनिता देवी, आरती देवी, अनिता देवी, रीना देवी, संगीता देवी सहित पंचायत के लोग उपस्थित थे.फ़ोटो 1 – पौधरोपण करते ग्राम प्रधान हरि पहान, मुखिया पुतुल देवी व अन्य.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










