CM हेमंत ने पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख से की मुलाकात, दी बधाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2020 5:16 PM
रांची : कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वर्ष 2020 में पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित मधु मंसूरी हंसमुख ने शिष्टाचार मुलाकात की. ज्ञातव्य है कि नागपुरी लोकगीत एवं लेखनी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मधु मंसूरी हंसमुख को इस वर्ष पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा. मुख्यमंत्री हेमंत […]
रांची : कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वर्ष 2020 में पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित मधु मंसूरी हंसमुख ने शिष्टाचार मुलाकात की. ज्ञातव्य है कि नागपुरी लोकगीत एवं लेखनी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मधु मंसूरी हंसमुख को इस वर्ष पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मधु मंसूरी हंसमुख झारखंड के प्रसिद्ध गायक हैं. इन्होंने कई नागपुरी गीत लिखा और गाया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मधु मंसूरी हंसमुख को बधाई देते हुए कहा कि आपने झारखंड का मान-सम्मान बढ़ाया है. आपकी गायकी और लेखनी से झारखंड को विश्व पटल पर एक अलग पहचान मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










