इटकी : घर में सोये युवक की गोली मार कर हत्या
Updated at : 01 Feb 2020 9:11 AM (IST)
विज्ञापन

इटकी : इटकी थाना क्षेत्र के चिनारो गांव में अपराधियों ने राजू परधिया (22) नामक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना गुरुवार देर रात की है. घटना के वक्त युवक घर में सोया हुआ था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. […]
विज्ञापन
इटकी : इटकी थाना क्षेत्र के चिनारो गांव में अपराधियों ने राजू परधिया (22) नामक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना गुरुवार देर रात की है. घटना के वक्त युवक घर में सोया हुआ था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है.
पुलिस ने घटनास्थल से एक शॉल बरामद किया है. उक्त शॉल अपराधियों की बतायी गयी है.पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है. इस क्रम में खोजी कुत्ता का सहारा भी लिया गया. इधर, घटना की सूचना पर विधायक बंधु तिर्की मृतक के घर पहुंचे. उन्होंने पुलिस को घटना में शामिल अपराधियों का पता लगा कर गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है. जानकारी के अनुसार राजू परधिया घर पर ही रह कर खेती-बारी का काम करता था. इस बार के विधानसभा चुनाव में झाविमो प्रत्याशी बंधु तिर्की के पक्ष में कार्य किया था.
बगल के गांव में शादी समारोह से लौटा था : घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राजू परधिया बगल के गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर रात करीब 10 बजे घर लौटा व अपने कमरे में सोने चला गया. करीब एक बजे उसकी मां लघुशंका के लिए दरवाजा खोलकर बाहर निकली. इसी दौरान घात लगाये अपराधी उसके घर में घुस गये व राजू के सिर में सटा कर गोली मार दी. इससे उसकी मौत हो गयी. गोली की आवाज सुन कर जब परिजन पहुंचे, तब तक अपराधी फरार हो चुके थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




