मौसम : साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड पर भी, आज कई स्थानों पर हो सकती है बारिश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : दक्षिणी उत्तर प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड पर भी पड़ने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, इसका असर बुधवार को झारखंड में दिख सकता है. इससे झारखंड में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 30 और 31 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा तथा एक […]
विज्ञापन
रांची : दक्षिणी उत्तर प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड पर भी पड़ने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, इसका असर बुधवार को झारखंड में दिख सकता है. इससे झारखंड में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.
30 और 31 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा तथा एक फरवरी को झारखंड के दक्षिणी (प सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां) में बारिश हो सकती है. मंगलवार को भी राजधानी में आकाश में बादल छाये रहे. इस कारण न्यूनतम तापमान भी चढ़ा रहा. राजधानी का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










