ePaper

विभिन्न संगठनों का सीएए और एनआरसी के विरोध में भारत बंद आज

Updated at : 29 Jan 2020 6:27 AM (IST)
विज्ञापन
विभिन्न संगठनों का सीएए और एनआरसी के विरोध में भारत बंद आज

उपद्रव करनेवालों से सख्ती से निबटेगी पुलिस बहुजन मोर्चा ने बुलाया बंद, आदिवासी छात्र संघ ने दिया समर्थन रांची और जमशेदपुर में रैफ की तैनाती, बिना अनुमति जुलूस निकालने पर कार्रवाई रांची : विभिन्न संगठनों द्वारा बुधवार को भारत बंद बुलाया गया है, इसके मद्देनजर पुलिस मुख्यालय सतर्क है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सीएए, एनआरसी […]

विज्ञापन
उपद्रव करनेवालों से सख्ती से निबटेगी पुलिस
बहुजन मोर्चा ने बुलाया बंद, आदिवासी छात्र संघ ने दिया समर्थन
रांची और जमशेदपुर में रैफ की तैनाती, बिना अनुमति जुलूस निकालने पर कार्रवाई
रांची : विभिन्न संगठनों द्वारा बुधवार को भारत बंद बुलाया गया है, इसके मद्देनजर पुलिस मुख्यालय सतर्क है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सीएए, एनआरसी और एनआरपी के खिलाफ बहुजन मोर्चा ने बंद बुलाया है. इसे लेकर मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान एडीजी अभियान एमएल मीणा और आइजी अभियान साकेत कुमार सिंह ने सभी जिलों को अलर्ट किया. सभी एसपी को कहा गया है कि वे अपनी पूरी तैयारी रखें.
उपद्रवी चाहे कोई हो, उनसे सख्ती से निपटें. हर चौक-चौराहे, सड़कों और भीड़वाले इलाकों के साथ ही सभी संवेदनशील जगहों पर विशेष निगाह रखें. दो जिलों रांची और जमशेदपुर में रैपिड एक्शन फोर्स की भी तैनाती रहेगी. इनके अलावा जिला बल, जैप, रैपिड एक्शन पुलिस और महिला बटालियन की भी तैनाती की जायेगी. बिना अनुमति सड़क पर जुलूस निकालनेवालों पर कार्रवाई होगी.
उधर, आदिवासी छात्र संघ ने भी बयान जारी कर भारत बंद का नैतिक समर्थन दिया है. संघ के अध्यक्ष संजय महली ने कहा कि भाजपा सरकार उक्त कानून लाकर संविधान के साथ देश को बांटना चाहती है. यहां के एसटी, एससी और ओबीसी के अधिकार को छीनना चाहती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola