रांची : बिना नक्शा के बन रहे 26 भवनों को नोटिस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jan 2020 8:44 AM

विज्ञापन

रांची : रांची नगर निगम के टाउन प्लानिंग सेक्शन द्वारा लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी अवैध रूप से बन रहे भवनों पर कार्रवाई की गयी. टाउन प्लानर मनोज कुमार के नेतृत्व में निगम की टीम ने कांके रोड स्थित जगतपुरम कॉलोनी व भीठा बस्ती में जांच अभियान चलाया. इस दौरान 26 भवनों का निर्माण […]

विज्ञापन
रांची : रांची नगर निगम के टाउन प्लानिंग सेक्शन द्वारा लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी अवैध रूप से बन रहे भवनों पर कार्रवाई की गयी. टाउन प्लानर मनोज कुमार के नेतृत्व में निगम की टीम ने कांके रोड स्थित जगतपुरम कॉलोनी व भीठा बस्ती में जांच अभियान चलाया. इस दौरान 26 भवनों का निर्माण बिना नक्शा के किया जा रहा था. निगम की टीम ने सभी भवन मालिकों को निर्देश दिया कि वे 48 घंटे के अंदर अपना स्वीकृत प्लान लेकर निगम में आयें.
जब तक नक्शा निगम में जमा नहीं होता है, तब तक निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गयी है.26 में से 10 बहुमंजिली इमारतें : नगर निगम की टीम ने गुरुवार को जिन भवनों का निर्माण कार्य बंद कराया, उनमें से 10 बहुमंजिली इमारत शामिल हैं. किसी का निर्माण तीन तल्ला तक, तो किसी का निर्माण चार तल्ला तक हो गया है. ऐसे में सवाल उठता है कि उस वार्ड के जो निगम के अभियंता हैं, वे इसकी जांच क्यों नहीं कर रहे थे. कहीं इसमें उनकी मिलीभगत भी तो नहीं है.
कागजात नहीं दिखाने वालों पर होगा केस : निगम के टाउन प्लानर मनोज कुमार ने बताया कि दो दिनों के अंदर नक्शा जमा करने का निर्देश दिया गया है. इस अवधि में जो भवन निर्माता अपना नक्शा निगम में पेश करेंगे, उन्हें छोड़ कर बाकी सब पर अवैध निर्माण का केस दर्ज किया जायेगा. केस दर्ज होने के बाद ऐसे भवनों को तोड़ने की कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola