रांची : रेडियो चैनल का लाइसेंस दिलाने के नाम ठगे रुपये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : रेडियाे चैनल के नाम पर लाखों की ठगी करने के आरोपी प्रवीण कुमार काे कार के साथ धुर्वा थाना के हवाले किया गया है़ भुक्तभोगी मनोज दुबे व गौतम ने उस पर ठगी का आरोप लगाया है़ धुर्वा थाना प्रभारी का कहना है कि मामला धनबाद का होने के कारण वहीं प्राथमिकी दर्ज […]
विज्ञापन
रांची : रेडियाे चैनल के नाम पर लाखों की ठगी करने के आरोपी प्रवीण कुमार काे कार के साथ धुर्वा थाना के हवाले किया गया है़ भुक्तभोगी मनोज दुबे व गौतम ने उस पर ठगी का आरोप लगाया है़ धुर्वा थाना प्रभारी का कहना है कि मामला धनबाद का होने के कारण वहीं प्राथमिकी दर्ज की जायेगी़ जानकारी के अनुसार धनबाद के लिए रेडियो चैनल का लाइसेंस दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने के आरोपी प्रवीण कुमार, भुक्तभोगी मनोज दुबे और गौतम धुर्वा गोलचक्कर के समीप झगड़ा कर रहे थे.
उसी वक्त ट्रैफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण कुमार गुजर रहे थे़ उन्हाेंने विवाद बढ़ता देख तीनों को धुर्वा थाना के हवाले कर दिया़ बताया जाता है कि मनोज दुबे और गौतम ने रेडियाे चैनल का लाइसेंस लेने के नाम पर प्रवीण को 35 लाख रुपये दिये थे.
डील रांची में हुई थी. मनोज के अनुसार प्रवीण खुद को हजारीबाग में पदस्थापित आइएएस अधिकारी बताता था़ धुर्वा पुलिस का कहना है कि धुर्वा गोल चक्कर पर वे लोग आपस में मारपीट कर सकते थे. इसे देखते हुए सुरक्षा की दृष्टिकोण से दोनों पक्षों को थाना भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










