कुछ दिन साफ रहेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड, फिलहाल बारिश के आसार नहीं, रहेगा कोहरा
Updated at : 20 Jan 2020 8:38 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : उत्तर प्रदेश के रास्ते झारखंड में आये पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो गया है. रविवार को राजधानी सहित कई जिलों में बारिश हुई. अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है. सबसे अधिक करीब 12 मिमी बारिश बरही में हुई. वहीं, डालटनगंज में 10 मिमी से अधिक बारिश हुई. मौसम […]
विज्ञापन
रांची : उत्तर प्रदेश के रास्ते झारखंड में आये पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो गया है. रविवार को राजधानी सहित कई जिलों में बारिश हुई. अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है. सबसे अधिक करीब 12 मिमी बारिश बरही में हुई. वहीं, डालटनगंज में 10 मिमी से अधिक बारिश हुई. मौसम विभाग ने रविवार को राजधानी में करीब एक मिमी बारिश दर्ज की है.
विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि 23 जनवरी तक सुबह में कोहरा रहेगा. 22 और 23 को कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं. बारिश की संभावना नहीं है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है. अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 21 तथा न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. बादल छाये रहने के कारण डालटनगंज का अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा.
उत्तर भारत के इलाकों में भारी बर्फबारी के संकेत
नयी दिल्ली : मौसम के करवट लेने से झारखंड-बिहार समेत देश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट के साथ ही कनकनी बढ़ गयी है. पिछले एक सप्ताह से धूप निकलने के कारण दिन में लोगों को ठंड से राहत मिल रही थी. रविवार से अचानक मौसम बदलने के कारण फिर से कोल्ड वेव का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिनों तक उत्तर भारत में भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है. इसका प्रभाव मंगलवार के बाद कम हो सकता है.
मौसम विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ सती देवी ने बताया कि अभी धूप व बादलों की लुका-छिपी का खेल जारी रहेगा. बारिश के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूर्वी और पश्चिमी हवाओं की गति जब एक- दूसरे पर हावी होती है, तब पारे में तेजी से बदलाव आना स्वाभाविक है. बार-बार सर्दी-गर्मी का अनुभव होना इसी का परिणाम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




