सुबह में कोहरा, दोपहर में आसमान पर छाये बादल, आज हो सकती है बारिश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : उत्तर प्रदेश में आये पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में दिखने लगा है. रांची में शनिवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा. वहीं, दोपहर होते-होते राज्य के उत्तरी-पश्चिमी जिलों (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा) और मध्य झारखंड (रांची और आसपास) के कई जिलों में आसमान पर बादल छा गये. रविवार तक […]
विज्ञापन
रांची : उत्तर प्रदेश में आये पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में दिखने लगा है. रांची में शनिवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा. वहीं, दोपहर होते-होते राज्य के उत्तरी-पश्चिमी जिलों (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा) और मध्य झारखंड (रांची और आसपास) के कई जिलों में आसमान पर बादल छा गये. रविवार तक इसके करीब-करीब पूरे राज्य में फैल जाने की उम्मीद है. रविवार को कई जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.
21 जनवरी को कहीं-कहीं अच्छी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि झारखंड में अगले तीन दिनों तक रात के तापमान में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है. 19 और 21 जनवरी को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है.
बादल छाये रहने के कारण तापमान चढ़ा
आसमान में बादल छाये रहने के कारण न्यूनतम तापमान चढ़ गया है. शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेसि रिकाॅर्ड किया गया. अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेसि रिकाॅर्ड हुआ. डाल्टेनगंज का न्यूनतम तापमान तो 16.5 डिग्री सेसि हो गया है.
यह तस्वीर मोरहाबादी मैदान के पास की है. शनिवार सुबह में यहा घना कोहरा छाया रहा. इससे मॉनिंग वॉक के लिए निकले लोगों को भी परेशानी हुई. वहीं, लाइट जला कर सड़क से वाहन गुजरे.
घने कोहरे के कारण दिल्ली, हैदराबाद मुंबई से आनेवाली फ्लाइट विलंब से पहुंची रांची
पूर्व निर्धारित दिल्ली से रांची आनेवाली 5 फ्लाइट रद्द रही
रांची. शनिवार की सुबह घने कोहरे के कारण दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद से आनेवाली कई फ्लाइट विलंब से रांची पहुंची. इसके कारण यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा.
वहीं दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद से जिन यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट थी, उन्होंने टिकट रद्द करा लिया. इनके अलावा गो एयरवेज की दिल्ली-रांची की तीन फ्लाइट और इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली-रांची की दो फ्लाइट शनिवार को रद्द रही.
विलंब से आनेवाली फ्लाइट
- विमान रांची आने का समय कब पहुंचा
- गो एयरवेज का दिल्ली-रांची सुबह 7.30 बजे सुबह 10.15 बजे
- इंडिगो का मुंबई-रांची सुबह 8 बजे सुबह 10.45 बजे
- इंडिगो का दिल्ली-रांची सुबह 7.40 बजे सुबह 10.25 बजे
- विस्तारा का दिल्ली-रांची सुबह 9.10 बजे सुबह 11.00 बजे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










