1932 के खतियान पर बोले बाबूलाल, बोलने की बजाय ठंडे दिमाग से काम करे प्रदेश सरकार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : शिबू सोरेन के बयान के बाद राज्य में स्थानीयता की नीति 1932 के खतियान के आधार पर लागू किये जाने का मामला तूल पकड़ रहा है. इस बीच राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी अपनी बातें रखीं है़ श्री मरांडी ने कहा कि इस पर बोलने की बजाय सरकार को निर्णय […]
विज्ञापन
रांची : शिबू सोरेन के बयान के बाद राज्य में स्थानीयता की नीति 1932 के खतियान के आधार पर लागू किये जाने का मामला तूल पकड़ रहा है. इस बीच राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी अपनी बातें रखीं है़
श्री मरांडी ने कहा कि इस पर बोलने की बजाय सरकार को निर्णय लेना चाहिए. ठंडे दिमाग से काम करें. पत्थलगड़ी के मामले में जिस तरह कैबिनेट से फैसला लेकर केस वापस लिया, उसी तरह इस मामले में भी निर्णय लें.
राज्य में बहुमत की सरकार है. कहीं से कोई दबाव की बात नहीं है. सिर्फ बातें दबाव बढ़ाती है. अगर वे चाहते हैैं कि स्थानीयता के लिए 1932 का खतियान लागू करना आवश्यक है, तो उनको करना चाहिए, सिर्फ बोलना नहीं चाहिए़ मंत्रिमंडल गठन को लेकर श्री मरांडी ने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं हो रहा है.
यहां लोग सरकार को लेकर दिल्ली आना-जाना करते रहे हैं. जब भी ऐसी सरकार बनती है, तो इस तरह की चीजों का सामना करना पड़ता है. जनता भी इस परिस्थिति को जान गयी है. सरकार को समर्थन के सवाल पर कहा कि कहा कि हमने सरकार को बिना शर्त समर्थन दिया है. सरकार ठंडे दिमाग से केवल काम करे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










