युवती से चार बच्चों के बाप ने किया रेप, जेल
Updated at : 14 Jan 2020 7:02 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ रविवार को दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. दुष्कर्म चार बच्चों के पिता ने किया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी करमू महली उर्फ किशोर महली को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज […]
विज्ञापन
रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ रविवार को दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. दुष्कर्म चार बच्चों के पिता ने किया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी करमू महली उर्फ किशोर महली को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार को दोपहर में युवती अपने घर के बाहर धूप सेंक रही थी, तभी करमू महली ने उसे आवाज देकर अपने घर के पास बुलाया. उस वक्त पीड़िता के घर में कोई नहीं था. उसने सोचा कि करमू को कुछ काम होगा, तो वह उसके पास चली गयी. जब वह उसके घर के पास पहुंची, तो करमू ने पूछा कि तुम्हारे घरवाले कहां गये हैं. युवती ने कहा कि काम करने गये हैं. इसके बाद करमू ने उससे कहा कि मेरे घर में भी कोई नहीं है.
फिर युवती का हाथ खींचते हुए अपने घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. बाद में करमू ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर किसी को बताया कि अंजाम बुरा होगा. पीड़िता रोते हुए अपने घर चली गयी. जब उसके परिजन लौटे, तो युवती ने घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन उसको लेकर थाना पहुंचे और अरगोड़ा थाना प्रभारी को आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत की. इसे बाद पुलिस ने करमू महली को गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




