शीतलहर की चपेट में झारखंड, रांची का पारा दो दिन में सात डिग्री गिरा, कांप रहे हैं लोग
Updated at : 12 Jan 2020 3:04 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : आकाश में बादल छंटने के बाद शीतलहर अपना असर दिखाने लगी है. दो दिन पहले आकाश में बादल रहने के कारण राजधानी का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जबकि शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.वहीं बीएयू, कांके स्थित कृषि भौतिकी विभाग ने कांके […]
विज्ञापन
रांची : आकाश में बादल छंटने के बाद शीतलहर अपना असर दिखाने लगी है. दो दिन पहले आकाश में बादल रहने के कारण राजधानी का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जबकि शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.वहीं बीएयू, कांके स्थित कृषि भौतिकी विभाग ने कांके का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. बताया गया कि कांके के आसपास कई खाली स्थानों में ओस की बूंदें सुबह में जमी हुई थीं.
मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के उत्तरी तथा मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं शीत दिवस की स्थिति बनी हुई है. दक्षिणी झारखंड में शीतलहर चल रही है. राज्य में कहीं-कहीं सुबह में कोहरा छाया रह रहा है.राज्य के करीब-करीब जिलों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस तक नीचे चल रहा है. विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों तक इसी तरह मौसम रहने की उम्मीद है. रात के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की उम्मीद नहीं है.
- छह डिग्री सेल्सियस पहुंचा राजधानी का न्यूनतम तापमान
- कांके का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया
- अगले तीन-चार दिनों तक इसी तरह मौसम रहने की उम्मीद
जिलों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
जिला अधिकतम सामान्य न्यूनतम सामान्य
रांची 18.4 -5.4 6.0 -4.0
जमशेदपुर 22.2 -3.8 10.2 -0.8
डालटेनगंज 19.1 -5.9 6.5 -2.8
बोकारो 20.1 -5.2 7.6 -4.1
चाईबासा 22.8 -1.9 7.0 -5.3
दुमका 19.5 -6.2 9.5 -0.8
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




