आयरन ओर मिले, तो पतरातू प्लांट का होगा विस्तारीकरण : जिंदल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2020 4:45 AM

विज्ञापन

रांची : जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) के सीएमडी और पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास में मुलाकात की. उन्होंने मुख्यमंत्री को नये वर्ष की शुभकामनाएं दी. इसके बाद श्री जिंदल ने मंत्री रामेश्वर उरांव से भी मुलाकात की. सीएम आवास में ही मीडिया से बात करते […]

विज्ञापन

रांची : जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) के सीएमडी और पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास में मुलाकात की. उन्होंने मुख्यमंत्री को नये वर्ष की शुभकामनाएं दी. इसके बाद श्री जिंदल ने मंत्री रामेश्वर उरांव से भी मुलाकात की.

सीएम आवास में ही मीडिया से बात करते हुए श्री जिंदल ने कहा कि हेमंत सोरेन को नये मुख्यमंत्री बनने और नये साल की मुबारकबाद दी है. वे झारखंड के विकास के लिए काम करेंगे. राज्य के विकास में जेएसपीएल की जो भी भूमिका होगी वो निभायेंगे. श्री जिंदल ने कहा कि झारखंड में हम काम आगे बढ़ायेंगे. हम पतरातू में तीन मिलियन टन का स्टील प्लांट बनाना चाहते हैं. अभी वहां केवल रोलिंग मिल है.
वहां पर ब्लास्ट फर्नेंस लगाने के लिए आयरन ओर का होना जरूरी है. हमारे पास अभी यहां आयरन ओर नहीं है. बिना रॉ मटेरियल सिक्यूरिटी के कोई भी बड़ा प्लांट नहीं लग सकता. हम आशा करते हैं कि अॉक्शन के अंदर जो माइंस आयेंगी, उसमें पार्टिसिपेट करेंगे. उन्होंने कहा का राज्य में नयी सरकार आयी है और नया साल भी है. नया साल सबके लिए शुभ हो और राज्य का विकास हो.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola